टीम इंडिया में मौका पाने का हकदार, फिर भी नजरअंदाज हो रहा ये खिलाड़ी, चयनकर्ता मौका देने को तैयार नहीं!

Published - 20 Oct 2026, 02:25 PM | Updated - 20 Oct 2026, 02:58 PM

Team India 2026 10 20T143400 511

कहा जाता है कि अगर आप घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो फिर नेशनल टीम में जगह पाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं होता है। टीम इंडिया (Team India) में भी ऐसा ही देखने को मिलता है और कई खिलाड़ी डोमेस्टिक के अच्छे परफॉरमेंस के दम पर सेलेक्ट हुए। हालांकि, पहली बार सेलेक्ट होने से ज्यादा मुश्किल काम दोबारा वापसी करना होता है।

इसका बड़ा उदाहरण तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जो 2022 के बाद से अब दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए। भुवी को आईपीएल और यूपी टी20 लीग में अच्छे प्रदर्शन की वजह से चुना गया। हालांकि, एक खिलाड़ी ऐसा है, जो आईपीएल के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहा है लेकिन उसे करीब दो साल से चयनकर्ता भारतीय टीम (Team India) में नहीं चुन रहे हैं।

लगातार रन बनाने के बावजूद इस खिलाड़ी को Team India में नहीं मिल रहा वापसी का मौका

Team India 2026 10 20T145612 194

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह रजत पाटीदार हैं। घरेलू क्रिकेट में रजत मध्य प्रदेश की टीम कप्तान हैं। वहीं, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लीड करते हैं। उन्होंने आईपीएल में RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाया। इसी वजह से सभी को लग रहा था कि शायद सूर्यकुमार यादव के बाद, उन्हें अगला कप्तान बनाया जा सकता है लेकिन श्रेयस अय्यर की वापसी हुई।

इसी वजह से अभी तक फैंस नाराज हैं कि रजत पाटीदार को टीम इंडिया (Team India) में मौका क्यों नहीं मिल रहा है। टी20 ही नहीं, रजत ने रेड बॉल क्रिकेट में भी लगातार रन बनाने का काम किया है लेकिन उन पर चयनकर्ता ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

इंडिया ए के लिए वनडे में जड़े दो अर्धशतक, अब रणजी में ठोकी सेंचुरी

रजत पाटीदार ने हाल ही में इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में हिस्सा लिया, जिसके पहले दो मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक जड़े। इस सीरीज के बाद, अब वे रणजी ट्रॉफी खेलने पहुंचे हैं और उन्होंने अपने पहले ही मैच में बेहतरीन शतक जड़ दिया। पुडुचेरी के खिलाफ रजत ने 139 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 122 रन बनाए।

प्रज्ञान ओझा के आने से पाटीदार की हो सकती है वापसी

अजीत अगरकर ने मुख्य चयनकर्ता के रूप में कुछ खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं दिए, उनमें से एक रजत पाटीदार हैं। अब अगरकर की विदाई हो गई है और उनकी जगह प्रज्ञान ओझा नए चीफ सिलेक्टर बने हैं। उनके आते भी भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हो गई। इसी वजह से माना जा रहा है कि अगर रजत ने अगले कुछ महीने अपने अच्छा फॉर्म बरकरार रखा तो उन्हें भी टीम इंडिया (Team India) में वापसी का मौका मिल सकता है।

इस खिलाड़ी ने 2023 में ODI और 2024 में टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन अभी तक सिर्फ 4 मैच ही टीम इंडिया के लिए खेले हैं। इन मुकाबलों में रजत ने कुल 85 रन बनाए हैं। तब की तुलना में अब उनमें ज्यादा परिपक्वता नजर आती है। ऐसे में अब अगर वे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हैं तो निश्चित रूप से कमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने वाला गेंदबाज, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Tagged:

team india Rajat Patidar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com