एक टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने वाला गेंदबाज, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
Table of Contents
Most wickets in single test by a bowler: टेस्ट क्रिकेट में तमाम अविश्वसनीय रिकॉर्ड टूटे और नए कीर्तिमान स्थापित हुए। इस फॉर्मेट को सबसे मुश्किल माना जाता है। इसी वजह से इसके कीर्तिमान भी बहुत खास होते हैं और कुछ तो ऐसे हैं, जिनका टूटना मुश्किल ही नजर आता है।
ऐसा ही एक रिकॉर्ड एक टेस्ट (Test) में किसी गेंदबाज द्वारा दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेना का है। यह उपलब्धि एक ऐसे ऑफ स्पिनर के नाम है, जो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उसके इस रिकॉर्ड के बारे में हमेशा बात की जाती है।
इस गेंदबाज के नाम दर्ज है एक Test में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड

1877 में टेस्ट(Test) क्रिकेट की शुरुआत हुई थी और एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड 1956 में बना था। जुलाई में हुए मुकाबले में इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया। लेकर ने मुकाबले में 68 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान 27 मेडन ओवर डाले और 90 रन खर्च किए। वहीं, दोनों पारियों के विकेटों की संख्या को मिलाकर कुल 19 शिकार किए, जो अभी तक किसी भी गेंदबाज द्वारा एक टेस्ट में सबसे ज्यादा हैं।
मैनचेस्टर के मैदान में जिम लेकर ने रचा इतिहास
दरअसल, 1956 में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट (Test) सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। इस सीरीज का चौथा मैच 26 से 31 जुलाई तक मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें जिम लेकर की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने एक पारी और 170 रनों से जीत दर्ज की। मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 459 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड अपनी दोनों पारियां में क्रमशः 84 और 205 रन बनाकर ढेर हो गया।
इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जिम लेकर ने 16.4 ओवर में 4 मेडन ओवर किए और 37 रन देकर 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, दूसरी पारी में 51.2 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए।
टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
जिम लेकर ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सभी विकेट लिए उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई। वह टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। बाद में उनके इस क्लब में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले भी शामिल हुए, जिन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ऐसा किया था। वहीं, न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ साल 2021 में मुंबई टेस्ट के दौरान इस कारनामे को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें: रणजी में फिर रिंकू सिंह ने मचाया कोहराम, लगातार दूसरे मैच ने जड़ा तूफानी शतक
Tagged:
England Cricket Team australia cricket team Jim Laker