रणजी में फिर रिंकू सिंह ने मचाया कोहराम, लगातार दूसरे मैच ने जड़ा तूफानी शतक
Published - 19 Oct 2026, 11:18 AM | Updated - 19 Oct 2026, 12:06 PM
Table of Contents
भारतीय चयनकर्ता पिछले कुछ समय से युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बाद वह न्यूजीलैंड दौरे का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं. इस बीच उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में लगातार धमाकेदार बल्लेबाजी कर सिलेक्टर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है. गोवा के साथ खेले गए मुकाबले में गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने 118 रन जड़ डाले. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है.
Rinku Singh ने खेली तूफ़ानी पारी

भारत में रणजी ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आगाज हो चुका है. 18 अक्टूबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच समूह चरण का 37वां मुकाबला खेला गया. इसमें यूपी ने पहले बल्लेबाजी कर 202 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. टीम के इस स्कोर में भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) का अहम योगदान रहा. जहां टीम के अन्य खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, तो वहीं उन्होंने शतकीय पारी खेल यूपी के स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया.
गेंदबाजों की लगाई क्लास
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 186 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए, जिसमें 11 चौंके और 2 छक्के शामिल हैं. उनके अलावा माधव कौशिक के बल्ले से 45 रन निकले. इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. कर्ण शर्मा और यश दयाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. अभिषेक गोस्वामी और कार्तिक त्यागी ने पांच रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया.
बिहार के खिलाफ भी जड़ा शतक
गोवा से पहले बिहार के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी रिंकू सिंह का बल्ला जमकर गरजा. गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने शतकीय पारी खेली. 168 गेंदों का सामना कर वह पहली पारी में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बना पाए. उनकी इस पारी की मदद दम पर उत्तर प्रदेश की टीम ने स्कोरबोर्ड पर 540 रन लगा दिए. हालांकि, इसके बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका.
वीवीएस लक्ष्मण vs गौतम गंभीर: टीम इंडिया के लिए कौन ज्यादा सफल कोच? दोनों के इन आंकड़ों से सबकुछ साफ
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर