न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ICC ने इस खिलाड़ी के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, सुनाई कड़ी सजा!
Published - 20 Oct 2026, 01:09 PM | Updated - 20 Oct 2026, 02:33 PM
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना चुकी है. 22 अक्टूबर से दोनों टीमें पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. हाल ही में अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एक भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन लेते हुए कड़ी सजा सुनाई है.
Team India पर गिरी गाज

जहां एक तरफ भारतीय पुरूष टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है, तो वहीं भारतीय महिला टीम तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे टीम का सामना कर रही है. 18 अक्टूबर को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया, जिसमें स्मृति मांधना की अगुवाई वाली टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 7 विकेटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया (Team India) को भारी नुकसान झेलना पड़ा है. अंतररार्ष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें कड़ी सजा सुनाई है.
शेफाली वर्मा के खिलाफ लिया एक्शन
दरअसल, आईसीसी ने शेफाली वर्मा के खिलाफ नियम तोड़ने के चलते एक्शन लिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एक कैच ड्रॉप होने के बाद उन्होंने गेंद को गुस्से को जमीन पर पटक दिया था. इसके बाद आईसीसी ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन करने का दोषी पाया है.
इस नियम के तहत बोर्ड किसी भी खिलाड़ी पर अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरणों, कपड़ों, मैदान के उपकरणों या मैदान से जुड़ी अन्य वस्तुओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के लिए कार्रवाई कर सकता है. वहीं, अब शेफाली वर्मा ने अपनी गलती मानकर आईसीसी द्वारा दिए गए सजा स्वीकार कर ली है.
झेलना पड़ सकता है बैन
आईसीसी ने शेफाली वर्मा के डिसीप्लेन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा है. बता दें कि पिछले 24 महीने में यह उनकी पहली गलती है. लेकिन अगर वह बार-बार इसे दोहराती हैं, तो उन पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है. नियम के अनुसार लेवल 1 के अपराध के लिए खिलाड़ी को आधिकारिक फटाकर लगाई जाती है और मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना के साथ एक या दो डिमेरिट प्वाइंट दिए जा सकते हैं.
लेकिन अगर किसी खिलाड़ी के खाते में 24 महीने के समय के अंतराल में चार या उससे ज्दाया डिमेरिट पॉइंट्स तक जुड़ जाते हैं, तो फिर उन्हें सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिया जाता है. इसकी वजह से खिलाड़ी को बैन झेलना पड़ता है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर