पाकिस्तान को मिला रविंद्र जडेजा जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट, ठोके 59 रन
Published - 21 Oct 2026, 11:08 AM | Updated - 21 Oct 2026, 11:48 AM
Table of Contents
भारतीय अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी उम्दा बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हुई है. यही वजह है कि दुनिया की हर टीम अपनी टीम में उनके जैसा खिलाड़ी अपने खेमे में रखना चाहती है. इस बीच पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. उसके प्रदर्शन में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की झलक देखने को मिली है, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की तुलना हो रही है.
पाकिस्तान का मिला Ravindra Jadeja जैसा खिलाड़ी?

पाकिस्तान में त्रिकोणीय वनडे सीरीज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया है. 20 अक्टूबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया, जिसमें 21 वर्षीय पाकिस्तानी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर कहर बरपाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही विभागों में वह कमाल के नजर आए. इसके बाद से ही उनकी तुलना भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से की जा रही है.
बल्ले से मचाया धमाल
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए पाकिस्तान टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही. टीम का टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया. ऐसे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए अराफात मिन्हास ने मोर्चा संभालते हुए तूफ़ानी पारी खेली और अर्धशतक जड़ डाला. उनके बल्ले से 58 गेंदों पर 59 रन निकले. इस दौरान उनकी हसन नवाज और फहीन अशर्फ के साथ क्रमशः 78 रन और 72 रन की साझेदारी हुई. इन दोनों पार्टनरशिप की बदौलत पाकिस्तान 302 रन का स्कोर खड़ा कर सकी.
इंग्लिश बल्लेबाजों की लगाई क्लास
अराफात मिन्हास बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी इंग्लैंड टीम के लिए मुसबीत साबित हुए. 8.4 ओवरों में उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू बिखेरा और 40 रन खर्च कर 4.61 के इकॉनमी रेट से 6 विकेट झटके. इस दौरान वह टॉम बेंटन, कप्तान हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद को पेवलीयन वापिस भेजने में कामयाब रहे.
अरफत मिन्हास की ऐसी गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की पारी केवल 215 रनों पर सिमट गई. बता दें कि वनडे में ऐसा पहली बार नहीं है, जब वह पांच या उससे ज्यादा विकेट ले पाए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया था.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर