AFG vs BAN Today Match Prediction, 3rd ODI – कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच प्रिडिक्शन

Published - 21 Oct 2026, 08:45 AM | Updated - 21 Oct 2026, 08:47 AM

AFG vs BAN Today Match Prediction
AFG vs BAN Tri-nations Series 2026

AFG vs BAN Tri-Nation Series 2026: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का तीसरा मैच आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान टीम ने श्रृंखला में शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में जिम्बाब्वे टीम को 158 रनों से हराया है। सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान और इब्राहिम ज़द्रान इस मैच में टीम की जीत के मुख्य नायक रहे हैं।

दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम को अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश टीम इस मैच में श्रृंखला में अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AFG vs BAN Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (AFG vs BAN Match Details)

मैचअफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
स्टेडियमशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
मैच की तारीख21 अक्टूबर 2026 (05:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AFG vs BAN Head-to-Head)

  • मैच: 10
  • अफगानिस्तान ने जीते: 6
  • बांग्लादेश ने जीते: 4
  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (AFG vs BAN Recent Form)

अफगानिस्तान: W, W, W, W, W

बांग्लादेश: L, W, L, L, L

पिच रिपोर्ट (AFG vs BAN Pitch Report- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)

AFG vs BAN शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 250-270 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर AFG vs BAN Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 62 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 50%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत48%
पहली पारी का औसत स्कोर 230
दूसरी पारी का औसत स्कोर193
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (64%)

AFG vs BAN Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 250–270

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (AFG vs BAN Playing XI Today)

अफगानिस्तान प्लेइंग-XI:

इब्राहिम ज़द्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

बांग्लादेश प्लेइंग-XI:

तनजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय (कप्तान), सैफ हसन, मोसद्दक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (AFG vs BAN Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • तनजीद हसन बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इन्होंने 46 रनों की पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं ।

  • सेदिकुल्लाह अटल ने अफगानिस्तान टीम की ओर से पिछले मैच में शतक लगाया है। ये इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • राशिद खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं। ये एक अनुभवी स्पिनर हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • तस्कीन अहमद इस मैच में बांग्लादेश की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं।

AFG vs BAN Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए अफगानिस्तान टीम इस मैच में थोड़ा आगे है। अफगानिस्तान टीम ने इस श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है और श्रृंखला में बड़ी जीत के साथ शुरुआत की है। दूसरी तरफ बांग्लादेश को पहले ही मैच में करारी हार झेलनी पड़ी है।

अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को कोच गंभीर नहीं देते प्लेइंग-XI में मौका

AFG vs BAN Tri-Nation Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

अफगानिस्तान टीम स्क्वाड:

इब्राहिम ज़द्रान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, इकराम अलीखिल, बिलाल सामी, यामीन अहमदज़ई, नांगेयालिया खरोटी

बांग्लादेश टीम स्क्वाड:

तनजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय (कप्तान), सैफ हसन, मोसद्दक हुसैन, नूरुल हसन (विकेट कीपर), रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, अलीस अल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

afghanistan cricket team bangladesh cricket team AFG  vs BAN Today Match Prediction AFG  vs BAN
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com