वैभव सूर्यवंशी के लिए कीवी टीम ने तैयार किया खास प्लान, न्यूजीलैंड पहुंचते ही बढ़ेंगी मुश्किलें

Published - 20 Oct 2026, 12:29 PM | Updated - 20 Oct 2026, 01:15 PM

Vaibhav Sooryavanshi 26

न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी जगह मिली है। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज दो साल में ही अपनी खास पहचान बना ली है और विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा भी बन गए हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कारण उन्हें नियमित रूप से मौके नहीं मिल पा रहे हैं, इसके बावजूद उनके बल्लेबाजी टैलेंट से कीवी टीम अनजान नहीं है।

इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के लिए न्यूजीलैंड की टीम खास प्लानिंग कर रही है और इसके बारे में खुद कीवी तेज गेंदबाज जैकब डफी ने बताया, जो 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रही सीरीज में पेस अटैक का हिस्सा रहेंगे।

Vaibhav Sooryavanshi से निपटने के लिए न्यूजीलैंड तैयार

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सबसे बड़ी खासियत शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होना है। वे काफी आक्रामकता से बल्लेबाजी करते हैं और उन्हें पहली ही गेंद से खुलकर खेलने में कोई भय नहीं रहता। जैकब डफी ने भी वैभव के टैलेंट की तारीफ की लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि 15 वर्षीय बल्लेबाज के लिए चीजें आसान नहीं रहने वाली हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम उनके खिलाफ खास योजना के साथ उतरेगी।

डफी ने सूर्यवंशी को दी चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi 27

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले जाने वाले पहले टी20 से पूर्व जैकब डफी ने मीडिया से बात की। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर उन्होंने कहा,

"सबसे पहली बात, वह एक अद्भुत प्रतिभा है। जाहिर है, उसने IPL में धूम मचा दी है। सबसे कमाल की बात यह है कि वह गेंद को बहुत जोर से हिट करता है, और वह ऐसा लगातार करता है। वह हर मैच में 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है और बहुत कम ही चूकता है। यह अपने आप में ही बहुत शानदार है।"

डाफी ने आगे कहा,

"मुझे लगता है कि उसने इंग्लैंड में खेला है, इसलिए परिस्थितियां उसके लिए थोड़ी अलग होंगी। जाहिर है, यह उसके लिए एक चुनौती हो सकती है। हमने निश्चित रूप से उसे लेकर अच्छी तरह से छानबीन की है और हमारे पास योजनाएं तैयार हैं कि हमें उसके खिलाफ क्या करना है।"

वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती मैचों में मौका मिलने की उम्मीद कम

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने कुल 8 टी20 खेले लेकिन इन सभी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI से बाहर रखा गया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ-साथ कप्तान श्रेयस अय्यर का भी भरोसा है। इसी वजह से वैभव को जिम्बाब्वे दौरे पर 151 रन बनाने के बावजूद लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज में एक भी मैच नहीं खिलाया गया है।

इसी को देखते हुए बाएं हाथ के ओपनर को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले कुछ मुकाबलों में मौका मिलेगा, इसकी संभावना बेहद कम है। अगर अभिषेक या संजू पहले कुछ मैचों में फ्लॉप रहते हैं, तभी वैभव की प्लेइंग XI में जगह बन सकती है।

यह भी पढ़ें: BCCI ने जारी की ऑक्शन लिस्ट, 146 खिलाड़ियों के नाम हुए शॉर्टलिस्ट, यहां देखिए पूरी सूची

Tagged:

team india New Zealand cricket team Jacob Duffy Vaibhav Sooryavanshi IND vs NZ T20 series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com