भारतीय बल्लेबाज का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में ठोके नाबाद 400 रन; 78 साल से चले आ रहे सूखे को किया खत्म

Published - 20 Oct 2026, 08:09 AM | Updated - 20 Oct 2026, 08:46 AM

Chinmay Sutar

Chinmay Sutar 400* runs: भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए, जिन्होंने रेड बॉल यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना खूब जौहर दिखाया। इनमें से कई खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

अगर बात सबसे बड़ी पारियों की करें तो इंडिया के घरेलू क्रिकेट में अभी तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज ने 400 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था लेकिन अब इस क्लब में एक युवा बल्लेबाज का नाम शुमार हो गया है।

फर्स्ट क्लास में 400 रन की पारी खेलने वाले Chinmay Sutar बने दूसरे भारतीय

Chinmay Sutar 1

भारत के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का कारनामा बहुत से बल्लेबाजों ने किया है लेकिन जब बात 400 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने की आती है तो महज एक ही बल्लेबाज का अभी तक जिक्र होता था। यह बल्लेबाज बीबी निंबालकर थे, जिनके नाम 443 रनों की नाबाद पारी दर्ज है।

अब इस लिस्ट में मिजोरम के 29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar) का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में नागालैंड के खिलाफ ऐसा किया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे चिन्मय ने पहले दिन नाबाद 180 रन बनाए और फिर दूसरे दिन चाय के समय 392 रन पर नाबाद थे।

इसके बाद, 155वें ओवर में 400 रन तक पहुंच गए। चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar) ने 517 गेंदों का सामना किया और 77.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी पारी में 46 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

78 साल के सूखे को किया खत्म

बीबी निंबालकर ने 1948 में पुणे के मैदान में महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी, जो आज भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी भारतीय का सर्वाधिक स्कोर भी है। हालांकि, उनके बाद से कोई भी बल्लेबाज 400 के आंकड़े को हासिल नहीं कर पाया था। लेकिन अब चिन्मय सुतार (Chinmay Sutar) 78 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बीबी निंबालकर के नाम दर्ज है, जो अभी भी कायम है। लेकिन दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर पृथ्वी शॉ ने बनाया था, जब उन्होंने 379 रनों की पारी खेली थी। अब शॉ को पीछे छोड़ते हुए चिन्मय ने अपने नाम यह रिकॉर्ड कर लिया है।

मिजोरम ने बनाया 581/9 का स्कोर

रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शामिल मिजोरम और नागालैंड की टक्कर सोविमा में हो रही है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मिजोरम की टीम ने अपनी पारी 581/9 के स्कोर पर घोषित की। चिन्मय सुतार के नाबाद 400 रनों के अलावा जेहु एंडरसन ने भी 69 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में नागालैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 50/1 का स्कोर बनाया।

यह भी पढ़ें: SA vs AUS दूसरा मैच बना ऐतिहासिक, क्रिकेट की दुनिया ने 100 साल बाद देखा ऐसा नजारा

Tagged:

Nagaland Mizoram Ranji Trophy 2026-27 Chinmay Sutar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com