SA vs AUS दूसरा मैच बना ऐतिहासिक, क्रिकेट की दुनिया ने 100 साल बाद देखा ऐसा नजारा

Published - 19 Oct 2026, 02:32 PM | Updated - 19 Oct 2026, 03:11 PM

SA Vs AUS

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (SA vs AUS) के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज जारी है. डरबन में खेले गए पहले मैच में कंगारु टीम ने दमदार प्रदर्शन कर 214 रनों से जीत दर्ज की. इसके बाद दोनों टीमें गकेबरहा में दूसरे टेस्ट मैच के लिए आमने-सामने है. इस मुकाबले का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से मैच को कई बार रोकना पड़ा.

भले ही क्रिकेट फैंस मैच के पहले दिन ज्यादा खेल (SA vs AUS) का लुत्फ नहीं उठा सके, लेकिन इस दौरान एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना, जो दर्शको को करीब 100 साल देखने को मिला है.

SA vs AUS दूसरा मैच बना ऐतिहासिक

SA Vs AUS

18 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं. टॉस जीतकर कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी का चयन किया. हालांकि, मैच के पहले दिन प्रोटियाज़ टीम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल सका. बार-बार बारिश की वजह से मैच को कई बार रोकना पड़ा, जिसके चलते दिन की समाप्ति तक अफ्रीकी टीम 12.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन ही बना पाई.

क्रिकेट इतिहास के 4 सबसे विवादित फैसले, जिन पर आज भी होती है चर्चा

100 साल बाद बना ये संयोग

भले ही साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS) के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा, लेकिन मैदान पर उतरते ही दोनों टीमों ने इस मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया. इस मैच में ऐसा संयोग बना जो ठीक 100 साल पहले देखने को मिला था.

दरअसल, दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए कुल 22 खिलाड़ियों में से 19 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल या उससे अधिक है. ऐसा आखिरी बार साल 1926 में हुआ था, जब एक ही टेस्ट में 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के 19 खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था.

साउथ अफ्रीका ने दोहराया 102 साल पुराना कारनामा

गौरतलब है कि गकेबरहा टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 8 खिलाड़ी ऐसे शामिल किए हैं, जिनकी उम्र 30 या उससे ज्यादा है. ऐसा 102 साल बाद देखने को मिला है, जब किसी एक टीम की अंतिम एकादश में 8 खिलाड़ी 30 या उससे ज्यादा की उम्र के मौजूद हैं. इससे पहले यह 1942 में हुआ था.

SA vs AUS दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम, मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम: निक मैडिन्सन, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

रोहित शर्मा ने चुने सबसे अच्छा स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव लगाने वाले बल्लेबाज, जानें किनका लिया नाम

Tagged:

south africa cricket team Aiden Markram mitchell starc SA vs AUS
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com