रोहित शर्मा ने चुने सबसे अच्छा स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव लगाने वाले बल्लेबाज, जानें किनका लिया नाम
Table of Contents
रोहित शर्मा को क्रिकेट के सबसे दर्शनीय बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके पास जबरदस्त तकनीक है और वे जब शॉट खेलते हैं तो फिर देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। उनका पुल शॉट तो दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह दिग्गज टी20I और टेस्ट से संन्यास ले चुका है, लेकिन ODI में अभी भी अपना जलवा बिखेर रहा है।
हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए, जिसमें उनका प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा। उन्होंने अपनी आलोचना का जवाब बल्ले से दिया। इस बीच रोहित का एक खास वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि क्रिकेट के अलग-अलग शॉट में कौन माहिर है और परफेक्ट बल्लेबाजों की इलेवन तैयार की।
स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव के लिए इन दो दिग्गजों का Rohit Sharma ने लिया नाम

स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास सेगमेंट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से परफेक्ट ODI बैटर बनाने को कहा गया। इसमें उनसे अलग-अलग शॉट के लिए बल्लेबाज चुनने को कहा गया और रोहित ने कई जबरदस्त खिलाड़ियों का चयन किया। हिटमैन के सामने सबसे पहले स्ट्रेट ड्राइव का सवाल आया तो इसके लिए उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को चुना। वहीं, कवर ड्राइव के लिए उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिया।
धवन-सहवाग को इन शॉट के लिए चुना, सिक्स हिटिंग के लिए इन दो बल्लेबाजों पर लगाया दांव
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फ्लिक शॉट के लिए अपने पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन पर दांव लगाया। वहीं, कट शॉट के लिए वीरेंद्र सहवाग का नाम लिया। स्वीप शॉट के लिए रोहित ने सूर्यकुमार यादव पर भरोसा दिखाया। इसके बाद, सिक्स हिटिंग के लिए उन्होंने पहले हार्दिक पांड्या का नाम लिया और फिर केएल राहुल को भी चुना।
पुल शॉट के लिए जायसवाल और रनिंग बिटवीन द विकेट के लिए इन तीन खिलाड़ियों को किया सेलेक्ट
रोहित शर्मा ने पुल शॉट के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। इस खिलाड़ी ने बेहद कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा को साबित किया है। इसके बाद, जब रोहित से विकेटों के बीच दौड़ के लिए खिलाड़ियों को चुनने को कहा तो उन्होंने विराट कोहली, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा का नाम लिया।
Who would Rohit Sharma pick to build his perfect batter? 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 3, 2026
From cover drives to six hitting, Watch the Hitman make his choices.💪#INDvWI 3rd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/Ezs0MCHZMR pic.twitter.com/vmOPv6pBxy
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा को 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन पारियों में 225 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक 92 रन की पारी भी शामिल है। इसी वजह से उनकी अच्छी फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित के पास मजबूत दावेदारी पेश करने का भी सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण vs गौतम गंभीर: टीम इंडिया के लिए कौन ज्यादा सफल कोच? दोनों के इन आंकड़ों से सबकुछ साफ