क्रिकेट इतिहास के 4 सबसे विवादित फैसले, जिन पर आज भी होती है चर्चा

Published - 19 Oct 2026, 01:46 PM | Updated - 19 Oct 2026, 02:43 PM

Controversial Decisions

क्रिकेट के खेल में हर एक गेंद और उस पर बनने वाले रन के साथ-साथ फैसले की भी काफी अहमियत होती है। कई बार देखा है कि अंपायर का एक फैसला पूरे मैच के नतीजे को बदल देता है या फिर सीरीज में विवाद की स्थिति पैदा कर देता है। समय के साथ-साथ ICC ने काफी सुधार किया है लेकिन अभी भी कई बार विवादित फैसले देखने को मिल जाते हैं।

इस लेख में क्रिकेट इतिहास के उन 4 सबसे विवादित फैसलों की जानकारी देने जा रहे हैं, जो हमेशा ही याद किए जाएंगे। इनकी वजह से काफी विवाद भी देखने को मिला था।

ये 4 फैसले हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे Controversial Decisions

1. 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को ओवरथ्रो पर 6 रन मिलना

Controversial Decisions 1

इस लिस्ट में पहले नंबर पर 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में बेन स्टोक्स के बल्ले से गेंद को टकराने के बाद इंग्लैंड को 6 रन दिए जाने का फैसला है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के फाइनल के आखिरी ओवर में मार्टिन गप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री पार चला गया।

इसके बाद, धर्मसेना ने इंग्लैंड को 6 रन दिए, जबकि नियमों के अनुसार 5 रन मिलने चाहिए थे। इस एक रन की मदद से मैच टाई हुआ और बाद में सुपर ओवर में भी बराबरी पर मामला रहा। फिर इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।

2. सिडनी टेस्ट में सौरव गांगुली को कैच आउट दिया जाना

2007-08 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। इस दौरान दोनों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। इसका दूसरा मैच सिडनी में हुआ था, जिसमें काफी खराब अंपायरिंग देखने को मिली थी और इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा था। इस मैच के सबसे विवादित फैसलों में से एक भारत की दूसरी पारी में सौरव गांगुली का कैच आउट दिया जाना रहा।

ब्रेट ली की गेंद पर दूसरी स्लिप में माइकल क्लार्क ने गांगुली का कैच क्लेम किया लेकिन रीप्ले में बॉल जमीन को छूती हुई दिख रही थी। इसके बाद, अंपायर मार्क बेन्सन ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग से पूछा और उनके कहने पर आउट दे दिया।

3. 2023 एशेज में एलेक्स कैरी द्वारा जॉनी बेयरस्टो की स्टंपिंग

तीन साल पहले खेली गई एशेज की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। इस दौरान लॉर्ड्स में दूसरा मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड क 371 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 43 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच में की चौथी पारी में रन चेज के दौरान इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को एलेक्स कैरी ने स्टंपिंग आउट किया था।

यह स्टंपिंग तब की गई, जब बेयरस्टो गेंद डेड होने से पहले क्रीज से बाहर निकल गए। नियमों के हिसाब से इंग्लिश बल्लेबाज को आउट दे दिया गया लेकिन इसे खेल भावना के खिलाफ बताकर विवाद हुआ। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच भी तीखी बहस हुई।

4. कंधे पर गेंद लगने के बावजूद सचिन को एलबीडबल्यू आउट दिया जाना

1999 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में भारत के सचिन तेंदुलकर को बहुत ही अजीबोगरीब तरीके से एलबीडबल्यू आउट दिया गया था, जिसके बाद इस फैसलों को काफी विवादित माना गया था। दरअसल, ग्लेन मैक्ग्रा की गेंद को छोड़ने के प्रयास में सचिन झुके, लेकिन बॉल उनके दाएं कंधे पर जा लगी। इसके बाद अपील हुई और अंपायर डैरिल हार्पर ने उन्हें एलबीडबल्यू दे दिया। इस तरह सचिन खाता खोले बिना ही चलते बने।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इन्हें मौका

Tagged:

indian women cricket team Sachin Tendukar Sourav Ganguly ben stokes
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com