न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इन्हें मौका
Published - 19 Oct 2026, 12:16 PM | Updated - 19 Oct 2026, 01:03 PM
Table of Contents
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसका 22 अक्टूबर से होगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है, जिसमें अनुभवी चेहरों की वापसी के साथ-साथ कई युवा प्रतिभाओं को मौका मिला है.
IND vs NZ सीरीज के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना संभव नहीं होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो 3 खिलाड़ी, जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर बेंच पर रख सकते हैं.....
IND vs NZ टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs NZ) में बेंच गर्म करते नजर आ सकते हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी में उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना चौनुतीपूर्ण साबित हो सकता है. इस समय टीम मैनेजमेंट ओपनिंग की जिम्मेदारी के लिए इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहा है. यही वजह है कि वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है.
16 दिसंबर को होगी IPL 2027 की नीलामी, ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं सीजन के सबसे महंगे
प्रिंस यादव
शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों की उपस्थिति के कारण प्रिंस यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है. भारतीय मुख्य कोच की पहली प्राथमिकता अनुभवी खिलाड़ियों को मौके देने की हो सकती है. इसलिए IND vs NZ सीरीज में प्रिंस यादव पानी पिलाते नजर आ सकते हैं.
ईशान किशन
एक और खिलाड़ी, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है, वो है ईशान किशन (Ishan Kishan). इस सीरीज के लिए दो विकेटकीपर्स का चयन हुआ है. ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन को टीम में मौका मिला है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को तवज्जो दे सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर