16 दिसंबर को होगी IPL 2027 की नीलामी, ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं सीजन के सबसे महंगे
Table of Contents
IPL 2027 के ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को 16 दिसंबर को गोवा के फाइव स्टार वेन्यू में आयोजन की सोचना दे दी है। अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अंतिम समय में कोई समस्या नहीं हुई तो फिर इसी डेट को ऑक्शन सम्पन्न कराया जा सकता है।
नीलामी की तारीख सामने आते ही फैंस के बीच उन खिलाड़ियों की भी चर्चा होने लगी है, जो IPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
ये 3 खिलाड़ी IPL 2027 के ऑक्शन में बिक सकते हैं सबसे महंगे
1. शाई होप

इस लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप का है, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में रनों की बारिश कर दी और IPL 2027 की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान भी आकर्षित किया। होप ने चार पारियों में 130.50 के औसत और 190.51 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा।
इस धमाकेदार प्रदर्शन के कारण शाई होप कई टीमों के निशाने पर हो सकते हैं। सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को दिलचस्पी हो सकती है, क्योंकि उन्हें कप्तान और विकेटकीपर की तलाश है। होप के आने से एक साथ सभी का विकल्प मिल जाता है।
2. उदय सहारन
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन का है। 22 वर्षीय सहारन घरेलू क्रिकेट में छाए हुए हैं और रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे राउंड में शतक बनाकर सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले उन्होंने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की 6 पारियों में 351 रन, 70.20 औसत और 192.86 स्ट्राइक रेट से बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन रहा।
टी20 क्रिकेट में उदय सहारन पारी की शुरुआत करते हैं और उनकी जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए कई टीमें IPL 2027 के ऑक्शन में उनके ऊपर पैसों की बारिश कर सकती हैं।
3. जोश टंग
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग भी IPL 2027 की नीलामी में मालामाल हो सकते हैं। टंग ने पिछले एक साल में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ द हंड्रेड में भी अपनी छाप छोड़ी है।
आईपीएल में हमेशा से ही तेज गेंदबाजों पर पैसे खर्च करने से टीमें पीछे नहीं हटी हैं। इसी वजह से टंग की भी किस्मत चमक सकती है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 36 मैचों में 81 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 8.80 है।
यह भी पढ़ें: कोहली-बुमराह नहीं इस खिलाड़ी को सुनील गावस्कर ने बताया इन-रिप्लेसबल, बोले 'उसकी जगह कोई नहीं ले सकता...'