IPL 2027 की नीलामी में हाई डिमांड में रहेंगे ये 3 खिलाड़ी, इनकी बोली जा सकती हैं 30 करोड़ पार

Published - 09 Sep 2026, 11:06 AM | Updated - 09 Sep 2026, 11:42 AM

IPL 2027 2

IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन होना है। इससे पहले सभी 10 टीमें खिलाड़ियों की रिटेन-रिलीज लिस्ट जारी करेंगी। फिर नीलामी में जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदेंगी। कुछ टीमों में काफी ज्यादा बदलाव की संभावना नजर आ रही है। इसी वजह से ऑक्शन के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बड़ी रकम खर्च करने के मामले में पीछे नहीं रहेंगी।

हालांकि, मिनी ऑक्शन होने के कारण बहुत बड़े खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया जाएगा। इसका फायदा उन स्टार्स को मिल सकता है, जो हाल ही में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। इसी वजह से उनके लिए कई टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है और बोली 30 करोड़ भी जा सकती है।

इन 3 खिलाड़ियों के लिए IPL 2027 की नीलामी में लग सकती है बड़ी बोली

1. यश धुल

इस लिस्ट में पहला नाम टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज यश धुल का है। धुल ने 2023 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मुकाबले खेले थे लेकिन इसके बाद से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं, आईपीएल 2026 में वे अनसोल्ड रहने के कारण नजर नहीं आए थे। हालांकि, इस बार यश के लिए करोड़ों में बोली लग सकती है।

इसकी बड़ी वजह दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में उनका शानदार प्रदर्शन है। सेंट्रल किंग्स के कप्तान यश ने 9 पारियों में 51.25 की औसत से 410 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट करीब 215 का रहा। इसी धमाकेदार प्रदर्शन के कारण उन्हें IPL 2027 में बड़ी रकम हाथ लग सकती है।

2. जॉनी बेयरस्टो

IPL 2027 3

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इंटरनेशनल क्रिकेट में अब नजर नहीं आते लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी भी खेल रहे हैं। इस खिलाड़ी को व्हाइट बॉल में काफी खतरनाक माना जाता है और उन्हें आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव भी है। इसी वजह से कई टीमें बेयरस्टो पर दांव लगा सकती हैं, क्योंकि वह विकेटकीपर होने के साथ-साथ ओपनर भी हैं। इस चीज का फायदा बेयरस्टो को मिल सकता है और वे मोटी रकम पा सकते हैं।

3. मार्क चैपमैन

न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन की भी IPL 2027 में डिमांड देखने को मिल सकती है। इस खिलाड़ी को पिछले सीजन अनसोल्ड रहना पड़ा था लेकिन इस बार किस्मत चमक सकती है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर चैपमैन मध्यक्रम में तेजी से बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं और इसका नमूना उन्होंने कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट में पेश किया है। वहीं, जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। दोहरी काबिलियत के कारण नीलामी में उनके ऊपर कई फ्रेंचाइजी दांव लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 की फाइनल टीम इंडिया आई सामने, अब ये 15 खिलाड़ी हो रहे जापान रवाना

Tagged:

yash dhull Jonny Bairstow Mark Chapman IPL 2027 IPL 2027 Mini Auction
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com