एशियन गेम्स 2026 की फाइनल टीम इंडिया आई सामने, अब ये 15 खिलाड़ी हो रहे जापान रवाना

Published - 09 Sep 2026, 08:56 AM | Updated - 09 Sep 2026, 09:27 AM

Team India 43

Team India squad for Asian Games 2026: जापान में होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 पर क्रिकेट प्रेमियों की भी नजर रहने वाली है, क्योंकि इसमें यह खेल भी शामिल है। वैसे तो महिला टूर्नामेंट की शुरुआत पहले होनी है लेकिन सभी की नजर पुरुष टूर्नामेंट पर है, जिसकी शुरुआत 24 सितंबर से होगी। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत का नाम भी शामिल है।

भारत (Team India) ने पिछली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी उसी प्रदर्शन को दोहराने पर नजर होगी। हालांकि, 2023 में युवा और कम अनुभव वाले खिलाड़ियों को भेजा गया था लेकिन इस बार BCCI ने टॉप खिलाड़ियों को चुना है, जो टी20आई टीम के नियमित सदस्य हैं।

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा Team India की संभालेंगे लीडरशिप

Team India 44

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर को सौंपी है, जिन्हें पूर्णकालिक T20I कैप्टेन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह आयरलैंड दौरे से पहले कप्तान नियुक्त किया गया था और तब से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी तीन में से सिर्फ एक ही सीरीज में जीत हासिल की है। ऐसे में एशियन गेम्स एक बड़ा चैलेंज होगा।

श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में मदद करने के लिए तिलक वर्मा मौजूद रहेंगे, जिन्हें उपकप्तान घोषित किया गया है। तिलक को भी यह जिम्मेदारी उसी समय सौंपी गई थी, जब कप्तानी में बदलाव हुआ था।

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) के 15 सदस्यीय स्क्वाड में चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण दिखाया है। युवा खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन,जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को मौका मिला है। इनके साथ संजू सैमसन भी मौजूद रहेंगे

वहीं, ऑलराउंडर विभाग में अनुभवी अक्षर पटेल के साथ शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को रखा गया है। तेज गेंदबाजी के मोर्चे में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की अनुभवी जोड़ी के साथ हर्षित राणा मौजूद रहेंगे। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

एशियन गेम्स में 28 सितंबर से एक्शन में नजर आएगी टीम इंडिया

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमों को जगह मिली है लेकिन ग्रुप स्टेज में छह टीमों को रखा गया है। इन्हें तीन-तीन के दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य दो टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। इसके बाद, अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमें क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी।

भारत समेत 4 टीमों को क्वार्टरफाइनल में सीधे प्रवेश मिला है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) का पहला मैच 28 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। अगर भारत ने जीत हासिल की तो फिर 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में नजर आएगा और इसमें भी सफलता मिली तो फिर 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए मैच खेलेगा। वहीं, सेमीफाइनल में हार मिली तो फिर ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए मैदान में उतरेगा।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया हुई रिवील, बुमराह-अय्यर-ईशान रहेंगे बाहर

Tagged:

team india shreyas iyer jasprit bumrah Tilak Varma Vaibhav Suryavanshi Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com