वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया हुई रिवील, बुमराह-अय्यर-ईशान रहेंगे बाहर

Published - 08 Sep 2026, 11:00 AM | Updated - 08 Sep 2026, 11:48 AM

IND vs WI

IND vs WI:13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इन तीनों मैचों का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद फिर टीम इंडिया का तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज (IND vs WI) से सामना होगा, जिसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कट सकता है.

IND vs WI: बुमराह-अय्यर का कट सकता है पत्ता

Team India 14

वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह , अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को सीरीज से ड्रॉप किया जा सकता है.

दरअसल, इन सभी खिलाड़ियों को 19 सितंबर से जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. 3 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जबकि भारत-वेस्टइंडीज सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में इन खिलाड़ियों का वनडे सीरीज में खेल पाना मुश्किल लग रहा है. हालांकि, इस बारे में अब तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के टीम इंडिया में रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या की वापसी हो सकती है. इन तीनों खिलाड़ियों को लंबे समय से टीम में जगह नहीं मिली है. घरेलू क्रिकेट में इन खिलाड़ियों का हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, जिसके बाद भारतीय चयनकर्ता एक बार फिर रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या को टीम में आजमा सकते हैं.

विराट-रोहित बिखेर सकते हैं जलवा

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी. जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था. ऐसे में अब ये वेस्टइंडीज सीरीज में भी दमदार बल्लेबाज कर सुर्खियां बटोरना चाहेंगे. इनके अलावा मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल भी टीम में नजर आ सकते हैं.

IND vs WI वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल (सी), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल, क्रुणाल पंड्या, रजत पाटीदार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्ण, मानव सुथार।

IND vs WI वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखसमयस्थान
पहला वनडे27 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेत्रिवेंद्रम इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026दोपहर 2:00 बजेडॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम (बारसापारा), गुवाहाटी
तीसरा वनडे 3 अक्टूबर 2026दोपहर 2:00 बजेमहाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह.

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, पहली पारी में 708 का स्कोर बनाया; कप्तान ईशान किशन ने ठोके 270 रन

Tagged:

team india shreyas iyer jasprit bumrah IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com