दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, पहली पारी में 708 का स्कोर बनाया; कप्तान ईशान किशन ने ठोके 270 रन

Published - 07 Sep 2026, 05:03 PM | Updated - 07 Sep 2026, 05:29 PM

East Zone

East Zone vs South Zone: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन भी ईस्ट जोन का दबदबा देखने को मिला। दिन के खेल का अंत विकेट के साथ हुआ और ईस्ट जोन की पहली पारी 708 पर समाप्त हुई।

आज के खेल के सबसे बड़े नायक कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने दोहरा शतक जड़ा। वहीं, कुमार कुशाग्र भी शतक बनाने में सफल रहे। इन दोनों के कारण ही ईस्ट जोन (East Zone) की टीम पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में सफल रही और खिताबी मैच में उसकी पकड़ बेहद मजबूत नजर आ रही है।

तिहरे शतक से चूके ईशान किशन

East Zone Captain Ishan Kishan 1

ईस्ट जोन (East Zone) की तरफ से दूसरे दिन भी बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और इस मामले में सबसे आगे कप्तान ईशान किशन रहे। ईशान ने अपनी बल्लेबाजी से साउथ जोन के गेंदबाजों का हाल बुरा कर दिया। उन्होंने अपना शतक कल ही पूरा कर लिया था और आज लंच से पहले 150 का आंकड़ा भी प्राप्त किया।

फिर दूसरे सत्र में ईशान दोहरा शतक भी पूरा करने में सफल रहे। उन्होंने चाय से पहले 250 के निजी स्कोर पर थकान के कारण रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया लेकिन बाद में फिर बल्लेबाजी करते हुए 20 रनों का इजाफा किया। इस तरह ईशान ने 270 रनों की पारी खेली। हालांकि, ईस्ट जोन (East Zone) के कप्तान अपना तिहरा शतक पूरा करने से चूक गए।

कुशाग्र का शानदार शतक

साउथ जोन के लिए ईशान किशन ही नहीं, कुमार कुशाग्र भी परेशानी का सबब बने। इस खिलाड़ी ने अपनी क्लास दिखाई और फाइनल मैच में अपनी टीम की पहली पारी में शानदार शतक बनाया। उन्होंने आउट होने से पहले 132 गेंदों में 101 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

East Zone ने 700 से ज्यादा रन बनाकर साउथ जोन पर दबाव बनाया

ईस्ट जोन की तरफ से पांचवें विकेट के लिए ईशान किशन और कुमार कुशाग्र के बीच 230 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इसके बाद, अनुकूल रॉय (45) ने भी अपने कप्तान का अच्छा साथ दिया और शतकीय साझेदारी से दोनों ने स्कोर को 600 के पार पहुंचा दिया। मोहम्मद शमी ने भी 28 रन बनाए। इन सभी के योगदान की बदौलत ईस्ट जोन की टीम 708 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। अब तीसरे दिन साउथ जोन पर मजबूती से जवाब देने का दबाव रहेगा।

यह भी पढ़ें: चयनकर्ता को पद छोड़ने के बाद मिस्बाह-उल-हक़ का PCB पर फूटा गुस्सा, बोर्ड को लगाई जमकर लताड़

Tagged:

ISHAN KISHAN Tilak Varma Duleep Trophy final East Zone vs South Zone
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com