प्रज्ञान ओझा के चीफ सिलेक्टर बनते ही इन 3 खिलाड़ियों की होगी छुट्टी! अगरकर के राज में मिल रहे थे बार-बार मौके
Table of Contents
भारतीय टीम की चयन समिति में बड़ा बदलाव अक्टूबर में देखने को मिला। अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को पूरा हुआ। इसके बाद, प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को अंतिरम चीफ सिलेक्टर बना दिया गया। माना जा रहा था कि पार्थिव पटेल को अगरकर की जगह लाया जा सकता है लेकिन इस विकेटकीपर ने अप्लाई ही नहीं किया।
इसके बाद, वसीम जाफर का नाम भी आया लेकिन BCCI ने रमेश पोवार को चुना और ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेलने के आधार पर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बना दिया गया। प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) के आते ही कुछ खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीदें नजर आ रही हैं तो कुछ की छुट्टी भी होने की संभावना है, जिन्हें अजीत अगरकर के राज में लगातार मौके मिल रहे थे।
इन 3 खिलाड़ियों को Pragyan Ojha के चीफ सिलेक्टर बनने से हो सकता है नुकसान
1. प्रसिद्ध कृष्णा
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को अजीत अगरकर लगभग हर एक फॉर्मेट में मौका दे रहे थे। अगरकर के राज में प्रसिद्ध की टेस्ट और वनडे में जगह लगभग पक्की हो गई और टी20 में भी मौका मिलने पर उन्हें चुना जा रहा था। हालांकि, यह खिलाड़ी अभी तक एक भी फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता नहीं साबित कर पाया है।
प्रसिद्ध को न्यूजीलैंड दौरे पर भी ODI और टेस्ट टीम में मौका मिला है। अगर इनमें उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर सकते हैं।
2. शिवम दुबे

अजीत अगरकर के कार्यकाल में मुंबई के शिवम दुबे को भी खूब मौके मिले। हार्दिक पांड्या कई मौकों पर उपलब्ध रहे, इसके बावजूद दुबे को भी स्क्वाड में रखा गया। हालांकि, पिछले कुछ समय से शिवम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। गेंदबाजी और फील्डिंग में वे पहले ही उतना योगदान नहीं देते थे लेकिन अब उनकी बल्लेबाजी में भी वो बात नहीं नजर आ रही है।
यही वजह है कि शिवम दुबे को लेकर भी आने वाले कुछ समय में प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) अहम फैसला ले सकते हैं। दुबे के लिए भी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज अपनी उपयोगिता साबित करने का अंतिम मौका मानी जा सकती है।
3. हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अजीत अगरकर ने काफी समर्थन दिया। हर्षित को तीनों ही फॉर्मेट में खेलने के मौका मिला। हालांकि, टेस्ट टीम से उनकी छुट्टी जल्दी हो गई लेकिन व्हाइट बॉल में बल्लेबाजी की काबिलियत के कारण अगरकर उन्हें लगातार बैक करते नजर आए लेकिन अब प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) के आने से हर्षित के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।
टीम इंडिया के पास आकिब नबी, अंशुल कंबोज और प्रिंस यादव के रूप में कुछ विकल्प हैं, जो फ़ास्ट बॉलिंग और थोड़ी-बहुत बैटिंग भी करने में सक्षम हैं। इसी वजह से हर्षित के लिए अब आगे की राह आसान नहीं होगी। फिलहाल यह खिलाड़ी इंजर्ड होने के कारण न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा नहीं है।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चल गए ये 3 खिलाड़ी, तो ओलंपिक 2028 पक्का करवा लेंगे अपना टिकट