न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा! ये 2 बल्लेबाज कर सकते हैं पारी की शुरुआत
Published - 21 Oct 2026, 02:08 PM | Updated - 21 Oct 2026, 02:28 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) की शुरूआत होने वाली है. क्राइस्टचर्च के हैगली पार्क साउथ में दोनों टीमों का पहले टी20 मुकाबले में आमना-सामना होगा. लेकिन इस भिड़ंत से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर टिकी हुई है.
हाल ही में वेस्टइंडिज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करने के लिए आए थे, जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा था. ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) में भी उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा या फिर वह टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे....
IND vs NZ टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा!

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है. 22 अक्टूबर को खेले जाने वाले पहले मैच को जीतकर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने ओपनिंग जोड़ी को लेकर एक बड़ी चुनौती होगी. दरअसल, इस सीरीज के लिए भरतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज जगह दी गई है. अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि टीम के लिए कौन से दो खिलाड़ी पारी की शुरुआत करेंगे.
पाकिस्तान को मिला रविंद्र जडेजा जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट, ठोके 59 रन
इन ऑपनर्स को मिल सकता है मौका
पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था. इसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को बाहर होना पड़ा. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर वह पानी पिलाते नजर आ सकते हैं. न्यूज़ीलैंड में पिच की कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकता है.
कप्तान श्रेयस अय्यर ने ओपनिंग जोड़ी के लिए कही थी ये बात
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका देने को लेकर कहा था कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर अच्छा काम कर रहे हैं, यही वजह है कि यह सलामी जोड़ी टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद है. उन्होंना बताया,
"यह महत्वपूर्ण है कि उनके (सूर्यवंशी) जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें. वह अभी बहुत युवा है और उसे आगे काफी ज्यादा मौके मिलेंगे. ऐसा नहीं है कि उसे सीधे प्लइंग-11 में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीताया है."
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, 334 गेंदों पर खेल डाली इतने रनों की पारी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर