इस न्यूजीलैंड गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को दिया ओपन चैलेंज! सीरीज शुरू होने से पहले कही ये बात

Published - 21 Oct 2026, 11:51 AM | Updated - 21 Oct 2026, 01:01 PM

Vaibhav Sooryavanshi 17

22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है, जिसके लिए भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का भी चयन हुआ है. 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह कीवी गेंदबाजों के लिए मुश्किल साबित हो सकते हैं. इस बीच कीवी टीम के एक खूंखार गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बड़ा बयान दिया है.

इस न्यूजीलैंड गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को दिया ओपन चैलेंज!

Vaibhav Sooryavanshi 19

IND vs NZ टी20 सीरीज से पहले मंगलवार को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज जेकब डफी ने बताया कि उनके लिए कीवी गेंदबाजों के पास पूरा प्लान तैयार है. उन्होंने कहा कि,

"जाहिर तौर पर वैभव सूर्यवंशी के पास गजब टैलेंट है. आईपीएल में उन्होंने धूम मचाई और कमाल बात ये है कि वो बहुत तेज बैटिंग करते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 250 के आसपास ही रहता है और वो बहुत कम चूकते हैं. लेकिन वो न्यूजीलैंड में पहली बार खेलेंगे. उनके लिए यहां के हालात अलग होंगे और उनके लिए ये चुनौती होगी. हमें आगे क्या करना है इसकी योजना हमने बना ली है."

पाकिस्तान को मिला रविंद्र जडेजा जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट, ठोके 59 रन

"यह उसका पहला दौरा है"

जेकब डेफी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पहली बार न्यूजीलैंड दौरा कर रहे हैं, इसलिए परिस्थितियां उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि,

यह उसका पहला दौरा है, है ना? मुझे पक्का नहीं पता, इंडिया के बाहर, शायद वह इंग्लैंड में खेला है. उसके लिए न्यूजीलैंड की परिस्थितियां थोड़ी अलग होंगी तो जाहिर है कि यह उसके लिए एक चुनौती होगी. लेकिन हमने निश्चित रूप से उसके खेल का अच्छी तरह विश्लेषण किया है और हमारे पास प्लान है कि उसके खिलाफ क्या करना है.

टी20 में Vaibhav Sooryavanshi ने मचाया धमाल

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक भारत के लिए 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन निकले हैं. इस दौरान वह 2 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहा है. हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, 334 गेंदों पर खेल डाली इतने रनों की पारी

Tagged:

IND vs NZ Jacob Duffy Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com