IND vs NZ: पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, संजू, अभिषेक, वैभव, ईशान.....

Published - 21 Oct 2026, 03:13 PM | Updated - 21 Oct 2026, 03:47 PM

IND Vs NZ 6

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की सारी तैयारियां हो चुकी है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोनों टीमें पहले टी20 मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के साथ-साथ कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.

लेकिन इसकी वजह से टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग इलेवन को लेकर माथापच्ची बढ़ गई है. फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि पहले टी20 के लिए भारतीय टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि क्राइस्टचर्च होने वाले IND vs NZ पहले मुकाबले में भारत की टीम किस संयोजन के साथ मैदान पर उतर सकती है....

IND vs NZ: ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

Abhishek Sharma 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले (IND vs NZ) में भारतीय टीम की सबसे बड़ी सिरदर्दी है ओपनिंग जोड़ी का चयन करना. इस समय टीम के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के रूप में तीन सलामी बल्लेबाजों का विकल्प मौजूद है. ऐसे में इन तीनों में से किसी दो खिलाड़ी का ओपनिंग के लिए चयन करना टीम मैनेजमेंट के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है.

हालांकि, संभावना है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का शुरुआत कर सकते हैं. हाल ही में कप्तान श्रेयस अय्यर ने दावा किया था कि टीम की सलामी जोड़ी इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसलिए टीम प्रबंधन इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहता. इसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

पाकिस्तान को मिला रविंद्र जडेजा जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट, ठोके 59 रन

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs NZ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस मैच के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वैभव सूर्यवंशी को भेजा जा सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी में उनके लिए बतौर ओपनर खेलना काफी मुश्किल लग रहा है, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें तीसरे नंबर पर आजमा सकती है. चौथे नंबर पर युवा बल्लेबाज ईशान किशन उतर सकते हैं. वह अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से टीम के मध्यक्रम को मजबूती दे सकते हैं.

कप्तान श्रेयस अय्यर के नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए आने की संभावना है. उनके पास मिडिल ऑर्डर में जूझारू और महत्तवपूर्ण पारी खेलने की काबिलियत है. छठे नंबर पर तिलक वर्मा अपने बल्ले से योगदान दे सकते हैं. साथ ही वह गेंदबाजी विभाग में स्पिन का विकल्प भी देंगे. इनके अलावा शिवम दुबे और अक्षर पटेल का ऑलराउंडर रूप चयन हो सकता है.

गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों का हो सकता है चयन

अंत में नजर डाली जाए टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग की तो इसमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी के लिए टीम के पास शिवम दुबे के साथ भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह का ऑप्शन मौजूद होगा. जबकि स्पिन गेंदबाजी का तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं.

IND vs NZ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा! ये 2 बल्लेबाज कर सकते हैं पारी की शुरुआत

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com