हार्दिक पांड्या IPL 2027 तक के लिए हुए बाहर, अब सीधे इस दिन करेंगे मैदान पर वापसी

Published - 21 Oct 2026, 05:46 PM | Updated - 21 Oct 2026, 06:01 PM

Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम मैनेजमेंट के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस ने एक बार फिर धोखा दे दिया है। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब अगले कई महीनों तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे। मेडिकल बुलेटिन से जो संकेत मिल रहे हैं, उनके मुताबिक इस धाकड़ खिलाड़ी की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी अब सीधे इस साल ही हो सकेगी।

शिन की स्ट्रेस इंजरी ने बढ़ाई Hardik Pandya की मुश्किलें

Hardik Pandya 1

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पिंडली यानी शिन के अंदरूनी हिस्से में स्ट्रेस इंजरी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद मेडिकल स्टाफ उनके साथ किसी भी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं है, क्योंकि पिछले दो-तीन सालों में उनकी फिटनेस लगातार सवालों के घेरे में रही है।

हालत यह है कि उन्हें हल्की जॉगिंग शुरू करने में भी कम से कम तीन हफ्ते का वक्त लगेगा। उसके बाद अगले आठ हफ्तों तक बहुत सावधानी से रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा। बीसीसीआई के डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक शरीर 100 फीसदी गवाही नहीं देगा, उन्हें मैदान पर उतारने का जोखिम नहीं लिया जाएगा।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया के सामने किया साफ, बताया न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं

न्यूजीलैंड दौरे से कटा पत्ता, समेत श्रीलंका और जिम्बाब्वे सीरीज भी छूटेगी

रिकवरी का यह लंबा गणित बताता है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) न्यूजीलैंड दौरे की पांच मैचों की टी20 सीरीज से तो बाहर हैं ही, आने वाले पूरे व्हाइट-बॉल कैलेंडर से भी उनका नाम कट चुका है।

13 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज हो या फिर 3 जनवरी से जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले, हार्दिक किसी में उपलब्ध नहीं रहेंगे। जब तक वे मैच-फिटनेस के करीब पहुंचेंगे,

तब तक घरेलू क्रिकेट के दोनों बड़े टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी खत्म हो चुके होंगे। रही बात जनवरी से मार्च तक चलने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की, तो टेस्ट क्रिकेट से वे पहले ही किनारा कर चुके हैं।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 3 खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए कर दिए जाएंगे टीम इंडिया से बाहर

अब सीधे IPL 2027 में दिखेगा जलवा

कैलेंडर के पन्ने पलटें तो तस्वीर बिल्कुल शीशे की तरह साफ दिखती है। सारे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दरवाजे बंद होने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की वापसी के लिए सिर्फ एक ही खिड़की बचती है इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का मंच।

बीसीसीआई का सारा जोर इस बात पर है कि बड़े टूर्नामेंट्स से पहले इस मैच-विनर को पूरी तरह मजबूत बनाया जाए, भले ही इसके लिए महीनों का इंतजार क्यों न करना पड़े। यानी अब फैंस को अपने चहेते ऑलराउंडर के बल्ले और गेंद की गूंज सुनने के लिए सीधे 2027 के आईपीएल सीजन के पहले मैच तक सब्र रखना होगा।

Tagged:

team india hardik pandya Mumbai Indians
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com