न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 3 खिलाड़ी, तो हमेशा के लिए कर दिए जाएंगे टीम इंडिया से बाहर

Published - 19 Oct 2026, 03:45 PM | Updated - 19 Oct 2026, 04:19 PM

IND vs NZ

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होंगी. यह सीरीज टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगी. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए IND vs NZ टी20 सीरीज करो या मरो जैसी होगी.

IND vs NZ T20 सीरीज इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए करो या मरो जैसी होगी सीरीज

शिवम दुबे

Shivam Dube

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए IND vs NZ टी20 सीरीज करो या मरो जैसी होगी. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में उन्हें टीम के बैकअप ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन पिछले कुछ समय में नीतीश कुमार रेड्डी ने दमदार प्रदर्शन कर सभी को काफी प्रभावित किया है.

वहीं, अगर शिवम दुबे के अंतिम दस मुकाबलों के आंकड़ों के बारे में बात की जाए तो इस दौरान वह तीन विकेट हासिल कर पाए हैं, जबकि बल्लेबाजी करते हुए 57 रन ही बना सके. ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर शिवम दुबे न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे, तो उन्हें टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 3 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देंगे इन्हें मौका

संजू सैमसन

एक और खिलाड़ी, जिस पर IND vs NZ टी20 सीरीज के दौरान सबकी नजरें टिकी होंगी, वो हैं संजू सैमसन. इस 31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज का बीते कुछ समय में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. बल्लेबाजी में निरन्तरता की कमी की वजह उनकी टीम में जगह पर लगातार सवाल उठाए जा रहा हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनके बल्ले से 168 रन निकले, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. यह दोनों फिफ्टी संजू सैमसन ने दूसरे और चौथे टी20 में लगाई.

भुवनेश्वर कुमार

चार साल के बाद टीम इंडिया में लौट रहे भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड टी20 सीरीज बेहद जरूरी होने वाली है. साल 2022 में लगातार प्रदर्शन में गिरावट आने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था. हालांकि, अब पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर वह टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. लेकिन अगर भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहते हैं, तो उनका फिर एक बार टीम से पत्ता कट सकता है.

SA vs AUS दूसरा मैच बना ऐतिहासिक, क्रिकेट की दुनिया ने 100 साल बाद देखा ऐसा नजारा

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs NZ team india bhuvneshwar kumar Shivam Dube
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com