4 खिलाड़ी, जिनकी आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज में हो सकती चौंकाने वाली एंट्री! IPL के अच्छे प्रदर्शन का मिलेगा इनाम
Published - 04 Jun 2026, 09:17 AM | Updated - 04 Jun 2026, 09:21 AM
आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब ख़त्म हो चुका है। 31 मई को हुए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजेता बनी और आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ट्रॉफी अपने नाम की। इस रोमांचक सीजन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे।
ऐसे में चयनकर्ता युवा खून और अनुभवी सितारों के एक ऐसे मिश्रण को मौका दे सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में आईपीएल (IPL)में अपने बल्ले और गेंद से कोहराम मचाया है। विदेशी दौरे में कुछ सीनियर दिग्गजों की लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी की पूरी उम्मीद है, वहीं घरेलू क्रिकेट के कुछ अनसंग हीरोज को भी पहली बार भारतीय टीम का बुलावा आ सकता है।
1.IPL 2026 में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवशी

इस लिस्ट में सबसे पहला और बड़ा नाम आईपीएल 2026 (IPL 2026) की सबसे बड़ी खोज वैभव सूर्यवंशी का है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए महज़ 15 साल के इस ओपनर ने इतिहास रच दिया। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में रिकॉर्ड 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर न सिर्फ ऑरेंज कैप अपने नाम की,
बल्कि मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी बने। पावरप्ले में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।
2. श्रेयस अय्यर
मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए भारत की अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में श्रेयस अय्यर की वापसी का रास्ता भी साफ होता दिख रहा है। चोट और उतार-चढ़ाव के कारण लंबे समय से इस फॉर्मेट से बाहर चल रहे अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन दम दिखाया। उन्होंने 14 मैचों में 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए।
स्पिन के खिलाफ उनके शानदार फुटवर्क और एंकर रोल निभाने की काबिलियत के चलते इंग्लैंड की मुश्किल पिचों के लिए चयनकर्ता उन पर दोबारा भरोसा जता सकते हैं। सूर्यकुमार के खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टी-20 कि कप्तानी का जिम्मा भी श्रेयस अय्यर को दिया जा सकता है।
3. रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार ने भी आईपीएल में अपनी शानदार कप्तानी, क्लासिक बल्लेबाजी और सिक्स हिटिंग एबिलिटी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने 15 मैचों में 192.69 के स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए। साथ ही बेंगलुरु की कप्तानी करके लगातार दो बार आईपीएल विजेता भी बनाया।
पेस और स्पिन दोनों को सहजता से खेलने की कला के मद्देनज़र पाटीदार को मिडिल ऑर्डर के मजबूत विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसा कहना दूर की बात होगी लेकिन चयनकर्ता पाटीदार को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाने की ओर भी रुख कर सकते हैं।
4. प्रिंस यादव
इस दौरे पर सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव हो सकते हैं। गाजियाबाद के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपनी अंदर आती तेज़ गेंदों और सटीक यॉर्कर से सबको बेहद प्रभावित किया। उन्होंने सीजन में 14 मैच में 16 विकेट चटकाए, जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल था। तेज गेंदबाजी विकल्प के तौर पर प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।
अगर इन चारों खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिलती है, तो यह साफ हो जाएगा कि चयनकर्ताओं ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्रदर्शन को पूरी तवज्जो दी है। अब देखना यह होगा कि बीसीसीआई जब आधिकारिक टीम की घोषणा करेगी, तो क्या इन इन-फॉर्म खिलाड़ियों के नाम पर अंतिम मुहर लगती है या नहीं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर