अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ी 5 बड़ी अपडेट आई सामने, सिराज बाहर तो नबी का डेब्यू, जानें अन्य बातें
Published - 04 Jun 2026, 09:31 AM | Updated - 04 Jun 2026, 09:32 AM
Team India: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय टीम (Team India) पूरी तरह से अफगानिस्तान सीरीज के ऊपर फोकस करने में लगी हुई है, जिसे लेकर कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज चोटिल होने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
उम्मीद है कि उनकी जगह भारत के नए युवा स्टार और रणजी में तहलका मचाने वाले आकिब नबी को मौका मिल सकता है। इसके अलावा और क्या बड़ी अपडेट्स हैं, आइए जानते हैं।
मोहम्मद सिराज Team India से क्यों होंगे बाहर?

मोहम्मद सिराज को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। इसके पीछे की वजह उनका लगातार खेलना है।
साथ ही आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में उन्हें दर्द से कराहते हुए भी देखा गया था। हालांकि, उन्हें हाल ही में भारतीय टीम (Team India) की टेस्ट जर्सी की पिक्चर में देखा गया था। मोहम्मद सिराज भारत के लिए एक मुख्य गेंदबाज रहे हैं, जब भी टीम को विकेट चाहिए होता है तो कप्तान हमेशा उनकी ओर देखते हैं।
इस स्थिति में उनका टीम में न होना भारतीय टीम (Team India) के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। उनकी जगह टीम इंडिया में आकिब नबी को शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें कि आकिब नबी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम जम्मू-कश्मीर के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई है।
देवदत्त पडिक्कल नंबर तीन पर दिख सकते हैं
टीम इंडिया में तीसरा स्थान हमेशा बेहद महत्वपूर्ण रहा है। इस स्थान पर लंबे समय तक चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद, अब इसकी भरपाई उनकी ही आईपीएल फ्रेंचाइजी में साथ खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल करते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि देवदत्त पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और बैक-टू-बैक शतक लगाए थे, जिसके बाद उनकी वापसी भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में हुई है। पडिक्कल आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ निरंतरता भी दिखाते हैं, जो उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी का मुख्य दावेदार बनाता है।
ध्रुव जुरैल और नीतीश रेड्डी संभालेंगे मध्यक्रम
भारतीय टीम (Team India) का मध्यक्रम हमेशा से टीम की रीढ़ माना गया है। हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरैल और नीतीश रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरैल भारतीय मध्यक्रम को संभालते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि ध्रुव जुरैल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए थे और कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली थीं। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले भी भारतीय टीम (Team India) के मध्यक्रम में आकर महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। इसी को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों को मिडिल ऑर्डर संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वे ऐसा करते नजर आएंगे।
इसके अलावा भारतीय टेस्ट टीम को लेकर एक और बड़ी अपडेट यह है कि टीम में तीसरे स्पिनर के तौर पर मानव सुथार को शामिल किया जायेगा। मानव सुथार ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय स्क्वाड में अपनी जगह बनाई है।
Tagged:
team india mohammad siraj Auqib Nabiऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर