टी20 टीम से तिलक वर्मा का पत्ता साफ! कोच गंभीर ने खोजा उनका रिप्लेसमेंट, हर दूसरी गेंद पर जड़ता है चौका-छक्का

Published - 03 Jun 2026, 07:26 PM | Updated - 03 Jun 2026, 07:35 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: आईपीएल 2026 ने इस साल कई खिलाड़ियों के लिए रास्ते बनाए तो कई बेनकाब भी हुए। इसी क्रम में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। सूत्रों के मुताबिक तिलक वर्मा (Tilak Varma) को इंडिया टी20 टीम से ड्रॉप किया जा सकता है।

इनकी जगह टीम में ऐसे धाकड़ खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को अपने कारनामों से चौंकाया है। हाल ही में उनके द्वारा किए गए चमत्कार को दिग्गज भी सराह रहे हैं।

​Tilak Varma को क्यों हटाया जा सकता है?

Rajat Patidar Receiving IPL 2026 TROPHY

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज तिलक वर्मा विश्व कप 2026 में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन पर कई सवाल उठे थे। लेकिन तिलक वर्मा का टी20 में औसत बेहतर होने की वजह से उन्हें हटाना आसान नहीं होगा।

​हाल ही में तिलक वर्मा (Tilak Varma) मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ज्यादा रन नहीं बना पाए थे, जिसकी वजह से टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रह गई थी।

हालांकि इस दौरान मुंबई इंडियंस के अधिकतर भारतीय बल्लेबाज अपना सौ प्रतिशत देने में नाकाम रहे थे। इनके अलावा रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में फ्लॉप साबित हुए। इन वजहों से तिलक वर्मा (Tilak Varma) पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

IPL 2027 से बाहर हुआ इस टीम का कप्तान! एक साल पहले पुष्टि करते हुए बोला, 'अब मैं आईपीएल में नहीं....'

​रजत पाटीदार की हो सकती है एंट्री

​रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 18 साल में पहली बार ट्रॉफी दिलवाने वाले रजत पाटीदार अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे। उन्होंने आरसीबी को एक नहीं, दो बार लगातार ट्रॉफी दिलवाई। आपको बता दें कि रजत पाटीदार ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के लिए अब तक डेब्यू भी नहीं किया है।

​टी20आई में बिना डेब्यू किए अपनी फ्रेंचाइजी को ट्रॉफी दिलवाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रजत पाटीदार आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं। इनसे पहले शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बिना डेब्यू के राजस्थान रॉयल्स को 2008 में आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई थी।

​आयरलैंड के खिलाफ होने वाले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में रजत पाटीदार के शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। इसकी मुख्य वजह रजत पाटीदार का शानदार स्ट्राइक रेट भी है। उन्होंने आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करते हुए एक-दो मैच छोड़ कर सभी में 200+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

बेटे का किडनैप, ललित मोदी को मिली जान से मारने की धमकी! IPL के पूर्व चेयरमैन का चौंकाने वाला खुलासा

​भारत और आयरलैंड के बीच होंगे 2 टी20 मैच

​भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ टी20 फॉर्मेट में युवा प्रतिभाओं को परखने का एक बेहतरीन जरिया रहा है। इस श्रृंखला के दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाने हैं।

​इस दौरे के ये सभी मैच बेलफास्ट, जो उत्तरी आयरलैंड में है, के स्टोरमोंट स्थित सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम के लिए यह दौरा अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का एक बेहतरीन अवसर होगा,

जहां सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर उभरते हुए क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने का मौका दिया जाता है। दूसरी ओर, आयरिश टीम के लिए अपनी घरेलू परिस्थितियों में हरी पिचों पर दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक को चुनौती देने का यह एक सुनहरा अवसर होगा।

Tagged:

Tilak Varma IRE vs IND Rajat Patidar IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

2

मुंबई इंडियंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com