वैभव को सेंड-ऑफ देना पड़ा महंगा, Kyle Jamieson पर एक्शन, BCCI ने सुनाई ये बड़ी सजा
Published - 02 May 2026, 01:26 PM | Updated - 02 May 2026, 01:31 PM
Table of Contents
Kyle Jamieson: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था। मैच में आरआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 225 रन बनाए थे, लेकिन केएल राहुल और पथुम निसांका की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
इस मैच में राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए थे और 4 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वैभव को काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने अपना शिकार बनाया, लेकिन वैभव को सेंड-ऑफ देने के बाद जैमीसन पर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है।
वैभव को सेंड-ऑफ देना Kyle Jamieson को पड़ा महंगा

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) को राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करके सेंड-ऑफ देना महंगा पड़ गया।
दरअसल, मैच में पहला ओवर डाल रहे काइल (Kyle Jamieson) की गेंद पर वैभव सामने एक दनदनाता चौका मार देते थे, लेकिन अगली गेंद परफेक्ट ठिकाने पर गिरती है और 135 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली गेंद को वैभव मिस कर देते हैं, जो कि बाद में उनके स्टंप उखाड़ देती है।
वैभव को आउट करने के बाद जैमीसन जोश में हैं, पिच पर दौड़ते हुए मुट्ठी हवा में लहराते हैं और वैभव की ओर गुस्से से दिखाते हुए कुछ कहते हैं। इस दौरान उनकी नजरें वैभव से मिली हुई होती है।
BCCI ने सुनाई ये बड़ी सजा
वैभव को आउट करने के बाद काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने जिस तरह का सेलिब्रेशन किया था, शायद वह बिल्कुल भी ठीक नहीं था, क्योंकि काइल जिसके सामने अपना एग्रेशन दिखा रहे थे, वह मात्र 15 साल का खिलाड़ी था, जो कि अपने बल्ले की चमक से पहले ही लोकप्रियता हासिल कर चुका है।
हालांकि, अब इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एंट्री मारी है, और जैमीसन के एक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है। जेमिसन को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो 'ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हों या जो मैच में किसी अन्य खिलाड़ी से आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकते हों।
साथ ही जैमीसन (Kyle Jamieson) को आईपीएल अचार संहिता के स्तर एक का दोषी भी पाया गया है, जिसके तहत उनको एक डिमेरिट अंक दिया गया है, और चेतावनी भी दी गई है, कि आगे वह इस तरह की हरकत को न दोहराए।
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वैभव
राजस्थान रॉयल्स के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से 10 पारियों में 237.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 404 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
वैभव ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि इस लिस्ट में केएल राहुल, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली शामिल हैं।
इस लिस्ट में वैभव का होना बताता है कि वह किस दर्जे के खिलाड़ी हैं। हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि लीग चरण में बची चार पारियों में वैभव कितने रन बटोरने में सफल रहते हैं औऱ क्या इस सीजन ऑरेंज कैप वैभव के सिर सजेगी या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर