KL Rahul ने IPL में फिर रचा इतिहास, Rohit-Kohli को भी छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज
Published - 02 May 2026, 12:16 PM | Updated - 02 May 2026, 12:24 PM
Table of Contents
KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। केएल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग रन चेज में 40 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली थी।
एक समय 226 रन का लक्ष्य विशालकाय लग रहा था, लेकिन केएल ने अपनी तूफानी पारी से इनको भी बौना साबित कर दिया। इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी 75 रन की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि किस मामले में केएल ने रोहित-विराट जैसे धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।
IPL में KL Rahul ने पूरे किए 200 छक्के
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने अपनी पारी में कुल 5 छक्के मारे थे। इसके बाद वह आईपीएल इतिहास में बतौर सलामी बल्लेबाज 200 छक्के का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही केएल (KL Rahul) आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने बतौर ओपनर 200 छक्के लगाए हैं।
उनके पहले यह खास उपलब्धि अन्य कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं कर पाया था। वहीं, आईपीएल में बतौर ओपनर सर्वाधिक सिक्स लगाने की सूची में केएल (KL Rahul) केवल तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में क्रिस गेल (326 छक्के) और डेविड वॉर्नर (210 छक्के) हैं।
बतौर ओपनर केएल राहुल के शानदार आंकड़े
केएल राहुल को भारत का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माना जाता है, जो कि किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग करने के लिए तैयार रहता है। लेकिन एक ओपनर के तौर पर आईपीएल में उनके आंकड़े बेहद कमाल के हैं। उन्होंने एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग में 112 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.1 की औसत के साथ 4851 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं, जबकि बल्ले से वह 203 छक्के भी लगा चुके हैं। इस लिस्ट में केएल (KL Rahul) के पीछे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 192 छक्के लगाए हैं तो रोहित शर्मा का नाम सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले ओपनर की सूची में शीर्ष पांच बल्लेबाजों में भी नहीं है, जो कि काफी चौंकाने वाला है।
IPL 2026 में लगा रहे हैं रनों का अंबार
केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शून्य के साथ की थी। एलएसजी के खिलाफ पहले मैच में केएल राहुल गोल्डन डक का शिकार बने थे तो दूसरे मैच में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। मगर इसके बाद उन्होंने ऐसी फॉर्म पकड़ी की, वह अभी तक जारी है।
दिल्ली के लिए 9 पारियों में केएल राहुल (KL Rahul) 185.83 के स्ट्राइक रेट से 433 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। केएल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रन की नाबाद पारी भी खेली थी, जो कि आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर