“मेरी सफलता के पीछे द्रविड़ है....'' पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान, PSL में सफलता का श्रेय Rahul Dravid को दे डाला
Published - 02 May 2026, 11:58 AM | Updated - 02 May 2026, 12:05 PM
Table of Contents
PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को दो रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 3 मई को उनका सामना पेशावर जाल्मी से होगा। हैदराबाद के लिए जीत के हीरो तेज गेंदबाज हुनैन शाह रहे, जिन्होंने अतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम के फाइनल का टिकट सुनिश्चित किया।
वहीं, मैच समाप्त होने के बाद हैदराबाद (PSL) के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने एक बड़ा बयान दिया है और बताया कि उनकी सफलता के पीछे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का अहम योगदान रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि मैच समाप्त होने के बाद मोहम्मल अली ने राहुल द्रविड़ को लेकर क्या कुछ कहा?
“मेरी सफलता के पीछे द्रविड़ है....''
हैदराबाद किंग्समेन के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने मैच समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ की एक लाइन को याद किया और कहा,
"मुझे उन पर वाकई गर्व है क्योंकि पेशावर जाल्मी के खिलाफ जिस मैच में उन्होंने आखिरी ओवर फेंका था, उसमें उन्हें 14 रन बचाने थे, लेकिन वे उन 14 रनों को बचाने में नाकाम रहे। और आज, मुझे लगता है कि यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और महान राहुल द्रविड़ कहते हैं कि किस्मत हमेशा उन्हीं का साथ देती है जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं।"
Pakistan's Mohammad Ali credits Rahul Dravid for success
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 1, 2026
"As the great Rahul Dravid said, luck favours those who work hard." pic.twitter.com/q8NJ9tYxQu
बता दें कि, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) के फाइनल में हैदराबाद ने प्रवेश कर लिया है और इसमें सबसे अधिक योगदान हुनैन शाह का रहा, जिन्होंने अंतिम ओवर में 6 रन का बचाव कर लिया। हुनैन के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
नसीम शाह के भाई हैं हुनैन शाह
हैदराबाद किंग्समेन (PSL) के प्रशंसकों के लिए हुनैन शाह किसी हीरो से कम नहीं होंगे, जिन्होंने अंतिम ओवर में 6 रन का बचाव करते हुए अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि जब टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने अंतिम ओवर के लिए हुनैन को गेंद थमाई, तब तक मैच केवल औपचारिकता मात्र लग रहा था, लेकिन सटीक लाइन लेंथ ने हुनैन ने पूरे मैच का रुख पटलकर रख दिया।
बता दें कि, हुनैन के बड़े भाई नसीम शाह हैं, जो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। छोटा भाई भी अपने बड़े भाई की तरह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन देखना होगा कि हुनैन का प्रदर्शन फाइनल में कैसा रहता है, जब उनके सामने बाबर आजम जैसे दिग्गज बल्लेबाज होंगे।
कौन हैं Yesha Sagar? जो DC स्टार Sameer Rizvi की गर्लफ्रेंड, देखें इनकी डिलीट की गई खूबसूरत तस्वीरें
PSL: कैसा रहा मैच का हाल?
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL) के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन ने उस्मान खान की नाबाद 61 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 20 ओवर में 186 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे।
टारगेट का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद 20 ओवर में सिर्फ 184 रन ही बना सकी और दो रन से मुकाबला गंवा बैठी। बता दें कि, एक समय इस्लामाबाद की टीम (PSL) फाइनल के बेहद करीब थी, लेकिन हुनैन की शानदार गेंदबाजी ने हैदराबाद को फाइनल का टिकट दिला दिया। अब 3 मई को किंग्समेन का सामना बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी से होगा।
SRH vs KKR LIVE: TIME-दोपहर 3:30 बजे, TV चैनल-Star Sports Network, ऑनलाइन Streaming-JioHotstar ऐप
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर