कौन हैं Yesha Sagar? जो DC स्टार Sameer Rizvi की गर्लफ्रेंड, देखें इनकी डिलीट की गई खूबसूरत तस्वीरें
Published - 02 May 2026, 10:41 AM | Updated - 02 May 2026, 10:45 AM
Table of Contents
Yesha Sagar: दिल्ली कैपिटल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज समीर रिजवी इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी कथित प्रेमिका और फेमस स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर को सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज को डिलीट करने के लिए कहा है।
यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब एक सीनियर पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया और इसने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर इंडो-कैनेडियन प्रेजेंटर येशा सागर और समीर रिजवी के रिलेशन पर जाता है। चलिए आपको दिखाते हैं येशा सागर (Yesha Sagar) की डिलीट की गई बोल्ड तस्वीरें।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं फोटोज

येशा सागर (Yesha Sagar) की बिकनी में सोशल मीडिया से डिलीट की गई तस्वीरें अब काफी वायरल हो रही हैं। भले ही फोटोज को येशा द्वारा डिलीट कर दिया गया हो, लेकिन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, येशा सागर (Yesha Sagar) का जन्म 14 दिसंबर 1996 में लुधियाना, पंजाबा में हुआ था। इसके बाद वह साल 2015 में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए टोरंटो, कनाडा चलीं गई। यहां पर उन्होंने सेनेका कॉलेज में एडमिशन करवाया।
30 से अधिक वीडियोज में कर चुकी हैं काम

खेल की दुनिया में कदम रखने से पहले येशा (Yesha Sagar) पंजाबी संगीत इंडस्ट्री की बड़ी स्टार थीं, जिन्होंन गिप्पी ग्रेवाल और परमिश वर्मा जैसे दिग्गजों के साथ 30 से अधिक वीडियोज में काम किया है।
हालांकि, साल 2026 में महिला प्रीमियर लीग के दौरान उनको प्रसिद्धि हासिल हुई और हर कोई यह जानने के बेताब था कि आखिर यह रहस्यमयी एंकर हैं कौन?
यूपी टी20 लीग में हुई थी पहली मुलाकात

येशा ने ग्लोबल टी20 कनाडा और यूपी टी20 लीग जैसी प्रमुख लीगों की मेजबानी करके खुद को एक विश्वसनीय स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रूप में स्थापित किया है। अफवाहों के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात यूपी टी20 लीग के दौरान हुई थी, जहां रिजवी एक प्रमुख कप्तान थे और येशा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, जीत में राहुल और निशंका चमके
Yesha Sagar को 10 लाख करते हैं फॉलो

येशा सागर की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनको इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। इसमें कई नामी हस्तियां भी शामिल हैं। साथ ही वह एक समर्पित फिटनेस समर्थक भी हैं और शीर्ष वैश्विक स्वास्थ्य ब्रांडों के साथ सहयोग किया है।
हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एक ग्लैमरस मॉडल से अधिक "रूढ़िवादी" प्रस्तुतकर्ता के रूप में उनका परिवर्तन कथित तौर पर उनके व्यक्तिगत संबंधों से प्रभावित था।
हालांकि, धार्मिक धर्मांतरण और "लव जिहाद" की अफवाहों को लेकर भारी अटकलों के बावजूद, येशा सागर (Yesha Sagar) ने गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखी है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर