RR vs DC STATS: राजस्थान रॉयल्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, इस मैच में टूटे कई रिकॉर्ड, IPL 2026 में लगातार 11वें बार हुआ ऐसा....
Published - 02 May 2026, 01:11 AM | Updated - 02 May 2026, 01:22 AM
RR vs DC STATS: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में रनों की ऐसी बारिश हुई कि फैंस भी दंग रह गए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 225 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही हासिल कर इतिहास रच दिया। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी धराशायी हुए। इस जीत के साथ RR vs DC STATS में कई रिकार्ड दर्ज हुए।
रियान पराग और डोनोवन फरेरा का जलवा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और ओपनर बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभाला और 50 गेंदों पर 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
ध्रुव जुरेल ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन अंत में डोनोवन फरेरा ने तहलका मचा दिया। फरेरा ने महज 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोक दिए, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए।
RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, जीत में राहुल और निशंका चमके
राहुल और निसांका ने पलटा बाजी
226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को पाथुम निसांका और केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।
निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 40 गेंदों पर 75 रनों की कप्तानी पारी खेली। राहुल की इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
अंत में आशुतोष शर्मा ने 25 रन और ट्रिस्टन स्टब्स के नाबाद 18 ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 5 गेंद शेष रहते ऐतिहासिक जीत दिला दी।
RR vs DC STATS: आज के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
इस मैच में आंकड़ों और रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। RR vs DC STATS की बात करें तो यह दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज जो की 226 रन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में अपने 8,500 रन पूरे किए और राजस्थान के खिलाफ आठ बार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने।
आज के मैच की इस पारी के दौरान रियान पराग ने टी20 फॉर्मेट में अपने 200 छक्के पूरे करने का रिकार्ड बनाया। इसके अलावा दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा ने आईपीएल में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 225 का स्कोर बनाया, जो आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान की टीम हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर