जून में होने वाली ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, पंत ड्रॉप, संजू की वापसी, गिल कप्तान

Published - 01 May 2026, 10:13 PM | Updated - 01 May 2026, 10:28 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टी इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है।

सबसे चौंकाने वाला फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर लिया गया है, जिन्हें इस सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं, सीएसके के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है।

शुभमन गिल संभालेंगे कमान

TEAM INDIA

बीसीसीआइ ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल को दी है। गिल पिछले कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में लगातार रन बना रहे हैं और उनकी कप्तानी क्षमता पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।

हालांकि इस स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन युवा खिलाड़ीयों को मौका देना यह दर्शाता है कि बोर्ड अब नेतृत्व के नए विकल्पों की तलाश कर रहा है। गिल के लिए यह सीरीज एक कप्तान के तौर पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगी।

IPL 2026 में क्यों आसानी से चेस हो रहे 250+ स्कोर? अब सामने आई असली वजह

ऋषभ पंत हुए बाहर, संजू सैमसन की चमकी किस्मत

इस संभावित स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर ऋषभ पंत का टीम से बाहर होना है। हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें इस सीरीज के लिए ड्रॉप करने का कडा फैसला लिया जा सकता है क्योंकि आईपीएल में वे फ्लॉप नजर आ रहे हैं।

पंत की जगह टीम में संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। संजू को लंबे समय से वनडे टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है और फिलहाल वे सीएसके के लिए काफी अच्छे फोर्म में दिख रहे हैं।

संजू के अलावा केएल राहुल को भी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है। संजू के लिए यह सीरीज करियर को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

LSG-MI तो बाहर! लेकिन CSK के पास क्वालीफाई करने का पूरा मौका, चाहिए सिर्फ इतनी जीत

Team India की 15 सदस्यीय टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ इस घरेलू सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया (Team India) में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है। गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज कर सकते हैं,

जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर होगी। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को अपनी जगह पक्की करने का अवसर मिलेगा।

यह सीरीज जून के मध्य में धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई जैसे मैदानों पर खेली जाएगी, जहां भारतीय टीम अपनी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम (Team India) : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव जुरेल।

Tagged:

team india IND vs AFG
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कपिल देव

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com