LSG-MI तो बाहर! लेकिन CSK के पास क्वालीफाई करने का पूरा मौका, चाहिए सिर्फ इतनी जीत

Published - 01 May 2026, 07:20 PM | Updated - 01 May 2026, 07:31 PM

CSK

CSK: आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला जारी है। कुछ टीमों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, तो कुछ इस सीजन से लगभग बाहर हो चुकी हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह के प्रदर्शन से वे गुजर रही हैं, उस मुताबिक उनका वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स जैसी टीमें आईपीएल 2026 में 42वें मुकाबले तक नौवें और 10वें पायदान पर हैं। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के पास फिलहाल क्वालीफाई करने का शानदार अवसर है। आइए जानते हैं कैसे सीएसके (CSK) इस साल प्लेऑफ में खेल सकती है।

MI प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर

CSK

इस साल का आईपीएल सीजन कई मायनों में सबसे अलग रहा, जिसमें अच्छा और खराब दोनों प्रदर्शन शामिल है। मुंबई इंडियंस ने 19वें संस्करण में खेलते हुए आठ मैचों में मात्र दो मुकाबले जीते हैं,

जबकि 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसके पीछे टीम की खराब फील्डिंग से लेकर बल्लेबाजों का पावरप्ले में कम रन बनाना और मध्यक्रम के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन न करना मुख्य कारण रहे हैं।

फिलहाल मुंबई इंडियंस के पास केवल चार अंक हैं और उन्हें लीग के 6 मुकाबले और खेलने हैं। यदि वे सभी 6 मैच जीत भी जाते हैं, तो नेट रन-रेट का मसला फंस सकता है। इस लिहाज से वे लगभग टूर्नामेंट से बाहर हैं।

IPL 2026 में चोट के चलते एक महीने तक के लिए बाहर ये स्टार खिलाड़ी, अब टेस्ट मैच भी करेगा मिस

LSG अंक तालिका में 10वें पायदान पर

इस साल संजीव गोयनका की टीम जिस सोच के साथ मैदान पर उतरी थी, वैसा हो नहीं सका। इसकी वजह से टीम को आधी लीग समाप्त होने तक 10वें स्थान पर रहकर संतुष्ट होना पड़ा है।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पिछले साल से भी खराब प्रदर्शन किया है। टीम ने आईपीएल 2025 में 14 में से 6 मैच जीतकर सातवें स्थान पर रहते हुए लीग को अलविदा कहा था, लेकिन इस साल हालात और भी खराब दिख रहे हैं।

इस साल एलएसजी आठ में से केवल दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ सबसे नीचे है। टीम का किसी भी बल्लेबाज आत्मविश्वास में नजर नहीं आ रहा है।

मिचेल मार्श से लेकर निकोलस पूरन तक, किसी का भी बल्ला निरंतरता के साथ चलता नजर नहीं आ रहा है। इस अनुसार एलएसजी का प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रहना संभव नहीं लग रहा।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, इंस्टाग्राम से भी कमाई के बादशाह बने Virat Kohli, एक पोस्ट की फीस जानकर रह जाएंगे दंग

CSK के पास प्लेऑफ में जाने का सुनहरा अवसर

आईपीएल 2026 में अपने पहले तीन मुकाबलों में हार के बाद सीएसके (CSK) टेबल में सबसे नीचे चल रही थी। जैसे-जैसे सीएसके के खिलाड़ी फॉर्म में वापसी करते गए, टीम का जीतना शुरू हुआ।

लगातार दो जीत के बाद टीम अगले तीन मुकाबलों में केवल एक ही जीत सकी, यहाँ तक कि हैदराबाद के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला भी वह 10 रनों से हार गई जिसमें सीएसके (CSK) बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अच्छी शुरूआत देने के बाद चौटिल हो गए थे।

इस हार के बाद सीएसके (CSK) फिलहाल 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। पिछले साल टेबल में 10वें स्थान पर रहने वाली चेन्नई इस बार नौ मैच खेलने के बाद छठे स्थान पर है।

अगर सीएसके (CSK) अगले पांच में से पांचों मैच जीतेगी, तो प्लेऑफ में आसानी से जगह बना लेगी। वहीं, अगर टीम चार मैच जीतती है, तो उसे नेट रन-रेट का भी ख्याल रखना पड़ सकता है।

Tagged:

csk LSG mi IPL 2026 IPL PLAYOFF SCENARIO
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

संजू सैमसन 115

अनिल कुंबले (Anil Kumble)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com