सिर्फ क्रिकेट नहीं, इंस्टाग्राम से भी कमाई के बादशाह बने Virat Kohli, एक पोस्ट की फीस जानकर रह जाएंगे दंग
Published - 01 May 2026, 03:42 PM | Updated - 01 May 2026, 03:44 PM
Table of Contents
Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही बादशाह नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है। कोहली को केवल इंस्टाग्राम पर 276 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में देखने को मिलती है, बल्कि दुनिया के हर कोने में किंग कोहली के फैंस मौजूद हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि विराट सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में भी बादशाह है। उनकी एक पोस्ट की फीस जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
एक पोस्ट की फीस जानकर रह जाएंगे दंग
विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर में से एक हैं और यही कारण है कि उनको इंस्टाग्राम पर 276 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इंफ्लुएंसर मार्केटिंग हब वेबसाइट के अनुसार, कोहली को हर स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट से 12 करोड़ रुपये के आसपास मिलते हैं।
🚨 KING KOHLI - THE GLOBAL BRAND 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 1, 2026
Virat Kohli earns 12 Crores from each sponsored Instagram post - King Kohli is the third highest paid celebrity on Instagram. (Marketing Hub). pic.twitter.com/Z7ifJDB4BH
इसके अलावा, उन्हें X (पहले ट्विटर) पर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के 2.5 करोड़ रुपये मिलते हैं। किंग कोहली के X पर 67 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस हिसाब से वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद इंस्टाग्राम पर तीसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं। बता दें कि, कोहली की एक पोस्ट वायरल होना पक्का होता है।
यहां से भी आता है कोहली के पास पैसा
विराट कोहली (Virat Kohli) की आय के स्त्रोत कई हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश कमाई का जरिया उनका बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स (टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ) और प्यूमा, ऑडी और एमआरएफ जैसे वैश्विक ब्रांडों के साथ शानदार स्पॉन्सरशिप डील्स हैं। कोहली यहां से सालाना करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं और यही कारण है कि वह दुनिया के सबसे अपने क्रिकेट बनने की दौड़ में भी बने हुए हैं।
बता दें कि, किंग कोहली बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से सालाना 26-27 करोड़ रुपये के आस-पास कमाते हैं। जबकि उनकी एंडोर्समेंट से विराट साल का 200 करोड़ रुपये के लगभग कमा लेते हैं। साथ ही विराट ने कई बिजनेस में निवेश भी किया है, जहां से उनकी मोटी कमाई हो जाती है।
विवाद पर फुल स्टॉप! Rajat Patidar OUT थे या NOT OUT? अंपायर Anil Chaudhary ने बताया पूरा सच
परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हुए Virat Kohli
बता दें कि, विराट कोहली (Virat Kohli) अपने पूरे परिवार के साथ भारत छोड़ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दो बच्चों के साथ लंदन में ही रहते हैं, जबकि हाल ही में उन्होंने भारत में उनकी सभी संपत्ति को उनके भाई विकास कोहली के नाम कर दी थी।
माना जाता है कि कोहली ने निजी जीवन और बच्चों की सामान्य परवरिश के लिए भारत की जगह लंदन को चुना, जहां पर वह अपना जीवन बिना किसी रोकटोक के जी सकते हैं। साथ ही वह अपने परिवार के साथ वहां पर सामान्य जिंदगी को बेहद आसानी से जी सकते हैं, जो कि भारत में होना बेहद मुश्किल है।
Video: Shubman Gill का कैच कर Virat Kohli ने लांघी सीमाएं, अपने जूनियर को दिया एग्रेसिव सैंडऑफ
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर