Video: Shubman Gill का कैच कर Virat Kohli ने लांघी सीमाएं, अपने जूनियर को दिया एग्रेसिव सैंडऑफ

Published - 01 May 2026, 11:46 AM | Updated - 01 May 2026, 11:55 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिनको देखकर हर कोई हैरान रह गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने शुभमन गिल का एक कैच पकड़ा और इसके बाद अपनी सारी सीमाएं लांघ दी।

अपने आक्रामक संभाव के लिए जाने-जाने वाले विराट कोहली ने शुभमन गिल को काफी एग्रेसिव सैंडऑफ दिया, जिसके बाद किंग कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि, कुछ लोग इसे कोहली (Virat Kohli) का स्टाइल बता रहे हैं।

Virat Kohli ने गिल को दिया एग्रेसिव सैंडऑफ

मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 155 रन बनाए थे। 156 रन का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को एक तूफानी शुरुआत की जरूरत थी, जो कि उनके कप्तान ने दी। प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ मात्र 17 गेंदों पर 43 रन की बेहद कमाल की पारी खेली।

जबकि आरसीबी के प्राइम बॉलर जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर में उन्होंने तीन चौके और दो शानदार छक्के मारे थे और ओवर से 24 रन बटोर लिए थे। इसके बाद पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और विराट कोहली (Virat Kohli) के हाथों कैच आउट करवा दिया। हालांकि, गिल का कैच पकड़ने के बाद कोहली ने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और जीटी के कप्तान की ओर गुस्से से देखकर विकेट को सेलिब्रेट करते दिखे।

मैच के बाद किंग ने प्रिंस को लगाया गले?

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है, लेकिन कहते हैं कि सिक्के के दो पहलू होते हैं और दूसरा पहलू ये हैं कि मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और जीटी के कप्तान शुभमन गिल दोनों गले मिलते नजर आए। जबकि इस दौरान दोनों मुस्कुराते हुए बातचीत कर रहे थे, जिससे अंदाजा लगाना आसान है कि विराट और गिल के बीच सबकुछ ठीक है।

वहीं, चेज मास्टर ने मैच के बाद एक बार फिर साबित कर दिया है कि मैदान पर चाहे जो मर्जी हो, लेकिन मैदान के बाद वह बिल्कुल अपने स्वाभव से उलट होते हैं। यानी अगर कोहली (Virat Kohli) मैच में एग्रेसिव दिख रहे हैं और मैच के बाद साथी और विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों के साथ हंसी मजाक करते नजर आते हैं, जो कि किंग कोहली का एक खास अंदाज है।

क्या वह AI है?...” Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी ने जोस बटलर के उड़ाए होश, अपने हमवतन खिलाड़ी से पूछा अजीबोगरीब सवाल

आक्रामकता से आता है खेल में सुधार

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली (Virat Kohli) को क्रिकेट के मैदान पर विकेट का सेलिब्रेशन एग्रेसिव अंदाज में करते दिखा गया है, बल्कि वह अपने शुरुआती दौर से ही ऐसे ही क्रिकेट खेलते आए हैं। कोहली कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी आक्रमकता ही उनका प्लस पॉइंट है।

उनका मानना है कि इसी ऊर्जा के कारण वह मैदान पर इतना बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होते हैं और इसे कम करने की उन्हें जरूरत बिल्कुल भी महसूस नहीं होती है। हालांकि, कोहली इस बात को भी मानते हैं कि वह कभी-कभी जोश में मर्यादा को लांघ जाते हैं। लेकिन उनका इरादा हमेशा अपनी टीम की भलाई और जीत सुनिश्चित करना होता है।

PSL में कमेंट्री के दौरान बेकाबू हुए Ramiz Raja-Lisa Sthalekar, चालू कैमरे में पकड़ें गए चुम्मा-चाटी करते

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com