क्या वह AI है?...” Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी ने जोस बटलर के उड़ाए होश, अपने हमवतन खिलाड़ी से पूछा अजीबोगरीब सवाल
Published - 01 May 2026, 10:59 AM | Updated - 01 May 2026, 11:25 AM
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह से दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं,
उसने दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। हाल ही में इंग्लैंड के दिग्गज और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने वैभव की प्रतिभा को देखकर एक ऐसा सवाल किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या एलन मस्क ने बनाया है यह AI प्लेयर?

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले से निकल रहे रन और उनके खेलने के अंदाज को देखकर जोस बटलर पूरी तरह हैरान हैं।
उनकी बल्लेबाजी की स्किल्स को देख बटलर ने अपने देश के खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एक मैसेज भेजा। इस मैसेज में बटलर ने मजाक में पूछा, "क्या वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कोई आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस है?
क्या एलन मस्क ने बल्ले के साथ कोई ऐसा जादुई बच्चा तैयार किया है?" बटलर का इस सवाल दिखाता है कि एक अनुभवी खिलाड़ी के लिए भी यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि कोई इतनी कम उम्र में इतना मेच्योर खेल कैसे दिखा सकता है।
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया, शुभमन गिल की आतिशी पारी
जोफ्रा आर्चर और बटलर की बीच हुई बातचीत
जोस बटलर ने आगे बताया कि वह वैभव की बल्लेबाजी के इतने बड़े फैन हो चुके हैं कि उन्हें यह सब किसी सपने जैसा लगता है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर से इस युवा खिलाड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी।
बटलर ने कहा कि मैंने वास्तव में जोफ्रा को टेक्स्ट किया और पूछा कि क्या वह असली है? लेकिन जोफ्रा ने बताया की कि वह सिर्फ असली ही नहीं, बल्कि वह देखने में भी बेहद शानदार खिलाड़ी है।
वैभव सूर्यावंशी ने इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं और वह सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
IPL 2026 में MI की ये 4 सबसे बड़ी कमजोरियां, नहीं सुधरीं तो प्लेऑफ से बाहर होना तय
Vaibhav Sooryavanshi ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे
क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिस फोर्म में हैं, वह इस साल ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।
उनकी बल्लेबाजी में वो गजब की ताकत है जो नेचुरल है, हालांकि कुछ पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने उनके बल्ले में चिप होने का मजाकिया दावा भी किया था, जिसका वैभव ने करारा जवाब दिया था।
जोस बटलर ने वैभव के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यह खिलाड़ी आने वाले समय में विश्व क्रिकेट पर राज करेगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इस युवा सितारे ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की यह शुरुआत भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक बहुत ही सुखद संकेत है। अगर वह इसी तरह खेलते रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब वह टीम इंडिया की जर्सी में भी इसी तरह के शॉट लगाते नजर आएंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर