GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया, शुभमन गिल की आतिशी पारी

Published - 30 Apr 2026, 11:16 PM | Updated - 30 Apr 2026, 11:23 PM

GT Vs RCB

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत हुई। इस GT vs RCB मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम मात्र 155 रनों पर ढेर हो गई।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने काफी तेज पारी खेलकर शानदार शुरुआत की थी। इस मुकाबले में जीत के साथ यह गुजरात की पांचवीं जीत है।

गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में जीता मैच

GT Vs RCB

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आसानी से हरा दिया और चार ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। GT vs RCB के इस एक्शन में पहले गेंदबाजी में आरसीबी को मात देने के बाद, कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में खौफनाक प्रदर्शन किया।

शुभमन गिल का बल्ला काफी दिनों बाद चला; उन्होंने मात्र 18 गेंदों में 43 रन बना डाले। उसके बाद जोस बटलर की 39 रनों की तेजतर्रार पारी ने मैच का समीकरण पूरी तरह गुजरात के पाले में कर दिया।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड 54 रन लुटाकर महंगे साबित हुए। इनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी दो विकेट लिए।

राशिद खान और अरशद खान का कहर

टॉस हारकर पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। GT vs RCB के इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस के उप-कप्तान राशिद खान ने

अपनी धारदार गेंदबाजी से आरसीबी के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। राशिद की गुगली और सटीक लेंथ के सामने बेंगलुरु के बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज सरेंडर करते हुए पवेलियन लौट गए।

आज की इस GT vs RCB भिड़ंत में राशिद खान ने चार ओवर के स्पेल में मात्र 19 रन देकर दो विकेट लिए, जो काफी किफायती साबित हुए। दूसरी ओर, अरशद खान ने 3.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 'खान ब्रदर्स' के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी मात्र 155 रनों पर ऑलआउट हो गई।

क्रिकेट के इतिहास में हुआ अजूबा, इस बल्लेबाज ने उड़ाई गेंदबाजों के खिल्ली, 3 ओवर में शतक जड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

GT vs RCB में विराट का बल्ला रहा खामोश

इस साल आईपीएल में काफी चर्चा में रहने वाले विराट कोहली ने हर मैच में अपनी पारी से टीम के योगदान में सहयोग दिया है। हालांकि, आज की पहली पारी में विराट कोहली ने 13 गेंदों में मात्र 28 रन बनाए।

GT vs RCB मैच से पहले तक विराट कोहली इस सीजन 9 मैचों में 379 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर काबिज थे।

इस GT vs RCB भिड़ंत में शुभमन गिल की कप्तानी की दाद देनी होगी, जिन्होंने अपने गेंदबाजों का शानदार रोटेशन करने के साथ आरसीबी को महज 155 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

GT vs RCB: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का टारगेट; राशिद खान के आगे सरेंडर हुई बेंगलुरु

Tagged:

shubman gill GT vs RCB IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ब्रेंडन मैकुलम

लॉर्ड्स (Lord's), लंदन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com