GT vs RCB: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का टारगेट; राशिद खान के आगे सरेंडर हुई बेंगलुरु

Published - 30 Apr 2026, 09:40 PM | Updated - 30 Apr 2026, 09:53 PM

GT Vs RCB

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

इस GT vs RCB मुकाबले में राशिद खान की फिरकी के जादू के आगे बेंगलुरु के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। आरसीबी के बल्लेबाज आज अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने में नाकाम रहे, जबकि अरशद खान की गेंदबाजी से बेंगलुरु को कड़ी चुनौती मिली है।

राशिद खान और अरशद खान का कहर

GT Vs RCB

टॉस हारकर पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती रही। GT vs RCB के इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस के उप-कप्तान

राशिद खान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से आरसीबी के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। राशिद की गुगली और सटीक लेंथ के सामने बेंगलुरु के बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाज सरेंडर करते हुए पवेलियन लौट गए।

आज के इस GT vs RCB भिड़ंत में राशिद खान ने चार ओवर के स्पेल में मात्र 19 रन देकर दो विकेट लिए, जो काफी किफायती साबित हुए।

दूसरी ओर, अरशद खान ने 3.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 'खान ब्रदर्स' के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आरसीबी मात्र 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। इन दोनों के अलावा जेसन होल्डर ने भी दो विकेट प्राप्त किए।

ऋषभ पंत नहीं, ये खिलाड़ी हो सकता है वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का विकेटकीपर, गौतम-अजित ने किया फैसला

GT vs RCB में गुजरात टाइटंस के सामने 156 का लक्ष्य

बेंगलुरु की पूरी टीम 155 रन बनाकर सिमट गई। आरसीबी की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 40 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली,

लेकिन GT vs RCB मैच में राशिद और अरशद की घातक गेंदबाजी ने बेंगलुरु को बड़े स्कोर तक पहुँचने से रोक दिया। अब गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 156 रनों का टारगेट है।

अहमदाबाद की पिच पर यह स्कोर रोमांचक हो सकता है, लेकिन GT vs RCB के इस समीकरण में बेंगलुरु के गेंदबाजों को अगर यह मैच जीतना है, तो उन्हें शुरुआती झटके देने होंगे। हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की पेस जोड़ी आज के मैच में धमाल मचा सकती है।

क्रिकेट के इतिहास में हुआ अजूबा, इस बल्लेबाज ने उड़ाई गेंदबाजों के खिल्ली, 3 ओवर में शतक जड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट का बल्ला रहा खामोश

इस साल आईपीएल में काफी चर्चा में रहने वाले विराट कोहली ने हर मैच में अपनी पारी से टीम के योगदान में सहयोग दिया है। आज की पहली पारी में विराट कोहली ने 13 गेंदों में मात्र 28 रन बनाए।

इस मैच से पहले तक विराट कोहली इस सीजन 9 मैचों में 379 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर काबिज थे।

इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी की दाद देनी होगी, जिन्होंने अपने गेंदबाजों का अच्छा रोटेशन करने के साथ आरसीबी को महज 155 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

Tagged:

Virat Kohli GT vs RCB Arshad Khan IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सिर्फ आरसीबी के लिए

राजस्थान रॉयल्स
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com