IPL 2026 में MI की ये 4 सबसे बड़ी कमजोरियां, नहीं सुधरीं तो प्लेऑफ से बाहर होना तय
Published - 30 Apr 2026, 06:19 PM | Updated - 30 Apr 2026, 06:30 PM
IPL 2026 मुंबई इंडियंस के लिए कुछ अच्छी यादों में शामिल नहीं हो पाया। इस साल टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसकी वजह से टीम को पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रह कर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अगर अब भी उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे।
इस सीजन टीम मैनेजमेंट ने जिस तरह का टीम संयोजन बनाया वो काम नहीं किया, कभी बल्लेबाज चले तो कभी गेंदबाज बिखरे। जिसकी वजह से कई बिंदुओं पर सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस को किन बातों पर ध्यान देना होगा।
IPL 2026 में बुमराह का अच्छा प्रदर्शन है जरूरी

इस साल IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में संघर्ष करते नजर आए जबकि हाल ही में बुमराह टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करके आए ही थे। वहीं मैदान वही, बस जर्सी अलग लेकिन प्रदर्शन में काफी ज्यादा अंतर नजर आया।
मुंबई इंडियंस के पास अभी भी वापसी करने का सही मौका है, अगर बुमराह की गेंदबाजी में सुधार होता है तो टीम के जीतने की संभावना भी बढ़ सकती है। इसके अलावा टीम के स्टार खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
पावरप्ले में मुंबई की धीमी बल्लेबाजी
दूसरी खामियों पर बात करें तो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस पावरप्ले का फायदा खुलकर नहीं उठा सकी जिसकी वजह से स्कोरबोर्ड पर डिफेंडिंग टोटल या फिर चेज़ करना टीम के लिए मुश्किल हो जाता है।
अगर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज अपने बचे 6 मैचों में ठीक उसी तरह बल्लेबाजी करते हैं जैसे हैदराबाद के खिलाफ किया था तो टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार रह सकती है।
हालांकि IPL 2026 का यह सफर इतना आसान नहीं होने वाला, क्विंटन डी कॉक को टीम से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद विल जैक्स की शानदार वापसी ने टीम की बल्लेबाजी को पटरी पर लाया।
खराब कप्तानी भी एक वजह
मुंबई इंडियंस की हार में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं है बल्कि टीम की रणनीति भी है जिसकी वजह से टीम को जीता हुआ मैच भी हारना पड़ता है। हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस लगभग जीता हुआ मैच हार गई, किसी ने सोचा भी नहीं था।
हार्दिक पांड्या जिस तरह से IPL 2026 की प्लेइंग 11 सेट करते हैं, उसमें एक सटीकता नजर नहीं आती। पांड्या शायद टीम में खिलाड़ियों को सीनियरिटी के बेसिस पर खिला रहे, जिसकी वजह से जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कई दिनों से खराब चल रहा था उन्हें भी टीम में शामिल किया जा रहा।
मिडल ऑर्डर फ्लॉप के साथ खराब फील्डिंग
मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने में संघर्ष कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के दो दिग्गज खिलाड़ी जो भारतीय टी20 टीम का भी हिस्सा हैं,
उनसे बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद की जाती है, लेकिन शायद वे टीम की उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। कायदे से देखा जाए तो IPL 2026 में टीम की खराब फील्डिंग भी रही जो कि मुख्य वजह है।
वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में नमन धीर ने जिस तरह से मैच की शुरुआत में बाउंड्री पर कैच छोड़ा उसके बाद सर के ऊपर से गेंद छोड़ी, वही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस कैच के छूटने के बाद मुंबई के हाथ से मैच भी छूट गया।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर