वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने जीता शोएब अख्तर का दिल, कहा: "मैंने उसके जैसा खिलाड़ी कहीं नहीं देखा...."
Published - 30 Apr 2026, 03:16 PM | Updated - 30 Apr 2026, 03:23 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रौंद्र रूप देखने को मिल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने 9 पारियों में 238.09 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
वैभव की तूफानी पारी देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस नन्हें सुपरस्टार के फैन हो गए। पूर्व फास्ट बॉलर ने यहां तक कह दिया है उन्होंने अब तक उनके जैसा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा है। चलिए आपको बताते हैं कि शोएब अख्तर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर क्या कुछ कहा है।
मैं खुद आईपीएल खेल चुका हूं- शोएब अख्तर
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर 15 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की भर-भर के तारीफें कीं। शोएब ने वैभव की तारीफों के पूल बांधते हुए कहा,
"मैं वैभव सूर्यवंशी को जितना ज्यादा देखता हूं, उतना ही हैरान होता जाता हूं। इतनी कम उम्र में एक लड़का इस तरह का दबदबा कैसे बना सकता है? मैं खुद आईपीएल खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता है कि इसका स्तर कितना ऊंचा है।’’
बता दें कि, शोएब अख्तर ने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उनको तीन मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट झटके थे, जिसमें एक फॉर विकेट हॉल भी शामिल था।
IPL नहीं वर्ल्ड कप से कम-शोएब
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने यहां तक कह दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग किसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से कम नहीं बल्कि उससे बड़ा ही हो सकता है। उन्होंने अपने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,
‘’आईपीएल किसी विश्व कप से कम नहीं है, बल्कि उससे भी बड़ा टूर्नामेंट है। अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों पर इस तरह हावी होना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है।
वह सचमुच एक असाधारण प्रतिभा है। इतने सालों में मैंने ऐसी प्रतिभा पहले कभी नहीं देखी। उसकी बल्लेबाजी तो बस अविश्वसनीय है। मेरे विचार से वह भविष्य में सबको पीछे छोड़ देगा।"
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर समेत कई इंटरनेशनल गेंदबाजों के सामने तूफानी बल्लेबाजी की है। जबकि पहली बार आईपीएल में बुमराह को फेस कर रहे वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था।
IPL 2026 में Vaibhav Sooryavanshi का आंतक
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का आईपीएल 2026 में आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस युवा बल्लेबाज ने 9 पारियों में 238.09 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान वैभव के बल्ले से मौजूदा सीजन में सर्वाधिक 37 छक्के निकल चुके हैं।
इस मामले में कोई अन्य बल्लेबाज वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के आसपास भी नहीं है। जबकि ऑरेंज कैप की दौड़ में वह तीसरे स्थान पर मौजूद है। वह पहले पायदान से सिर्फ 25 रन पीछे हैं तो ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पांच बल्लेबाजों नें सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वैभव का ही। यानी वैभव न सिर्फ रनों की बारिश कर रहे हैं, बल्कि रन काफी तेज गति से बनाने की क्षमता भी उनके पास मौजूद है।
RR Playing XI: दिल्ली के खिलाफ कप्तान रियान पराग का कट सकता है पत्ता, कुछ ऐसी राजस्थान की अंतिम-11
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर