RR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, जीत में राहुल और निशंका चमके

Published - 01 May 2026, 11:13 PM | Updated - 01 May 2026, 11:48 PM

RR Vs DC

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 226 रनों का लक्ष्य दिया।

इस RR vs DC मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस शानदार जीत में केएल राहुल और पथुम निसांका चमके।

दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से जीती

RR Vs DC

IPL 2026 के इस RR vs DC मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 226 के लक्ष्य को आसानी से तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

केएल राहुल की बल्लेबाजी को देख कर लग रहा था कि वह पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ मिली हार से काफी आहत थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 गेंदों में पांच छक्के और 6 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब लाकर रख दिया।

उनका साथ निभा रहे निसांका ने भी धुरंधर पारी खेलते हुए 33 गेंदों में तीन छक्के और 6 चौकों की मदद से 62 रन ठोक डाले। इनके अलावा नीतीश राणा ने 33 रनों की पारी खेली। इस RR vs DC एक्शन में राजस्थान की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

LSG-MI तो बाहर! लेकिन CSK के पास क्वालीफाई करने का पूरा मौका, चाहिए सिर्फ इतनी जीत

मिचेल स्टार्क की शानदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन का अपना पहला मुकाबला खेला।

इस RR vs DC भिड़ंत में स्टार्क अपने चार ओवर के स्पेल में थोड़े महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन तीन विकेट लेकर टीम को गेम में बनाए रखा, नहीं तो शायद यह स्कोर 250 के पार पहुँचने की संभावना हो सकती थी। स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन लुटाए।

उनके अलावा टी नटराजन ने विकेट तो चटकाया, मगर वह काफी महंगे साबित हुए। नटराजन ने चार ओवर में 13.50 की इकोनॉमी से 54 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल और काइल जेमिसन के नाम भी एक-एक विकेट दर्ज हुआ।

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिया 226 का टारगेट, वेप कांड से चर्चा में आए Riyan Parag की जबरदस्त वापसी; दिल्ली के खिलाफ जड़ा फिफ्टी

RR vs DC में Riyan Parag की फिफ्टी के साथ वापसी

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इस RR vs DC मुकाबले में रियान पराग (Riyan Parag) ने IPL 2026 में जबरदस्त वापसी की। राजस्थान की कप्तानी संभाल रहे रियान पराग पहले 9 मुकाबलों में एक बार भी 30+ स्कोर करने में नाकाम रहे थे।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 50 गेंदें खेलकर 180 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए और सीजन की पहली फिफ्टी जड़ी।

रियान पराग की इस ताबड़तोड़ पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे, जिसकी मदद से राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने की भरपाई आसानी से कर ली। इस RR vs DC मैच की इस पारी में रियान पराग अपने शतक से मात्र 10 रन से चूक गए।

Tagged:

kl rahul RR vs DC IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अक्षर पटेल

75 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com