RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स ने दिया 226 का टारगेट, वेप कांड से चर्चा में आए Riyan Parag की जबरदस्त वापसी; दिल्ली के खिलाफ जड़ा फिफ्टी

Published - 01 May 2026, 08:52 PM | Updated - 01 May 2026, 09:37 PM

Riyan Parag

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 226 का टारगेट दिया। रियान पराग (Riyan Parag) की शानदार वापसी ने टीम को एक अच्छे डिफेंडिंग स्कोर तक पहुँचने में मदद की। अपने घर में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स को हरा पाएगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Riyan Parag की फिफ्टी के साथ वापसी

Riyan Parag

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रियान पराग (Riyan Parag) ने IPL 2026 में जबरदस्त वापसी की। राजस्थान की कप्तानी संभाल रहे रियान पराग पहले 9 मुकाबलों में एक बार भी 30+ स्कोर करने में नाकाम रहे थे।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग (Riyan Parag) ने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। इस पारी में उन्होंने 50 गेंदें खेलकर 180 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए और सीजन की पहली फिफ्टी जड़ी।

रियान पराग (Riyan Parag) की इस ताबड़तोड़ पारी में आठ चौके और पांच छक्के शामिल थे, जिसकी मदद से राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के जल्दी आउट होने की भरपाई आसानी से कर ली। इस पारी में रियान पराग शतक से मात्र 10 रन से चूक गए।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, इंस्टाग्राम से भी कमाई के बादशाह बने Virat Kohli, एक पोस्ट की फीस जानकर रह जाएंगे दंग

दिल्ली कैपिटल्स को 226 का लक्ष्य दिया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने वैभव और यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बावजूद स्कोर बोर्ड पर 225 रनों का टोटल जोड़ दिया।

मिचेल स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन वे उसे बरकरार नहीं रख पाए। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल ने 30 गेंदों में 42 रन बनाए। कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलकर टीम की मैच में वापसी करवाई।

उनके बाद जडेजा ने 20 रन बनाए। फिर मैदान पर आए डोनोवन फरेरा, जिनके बल्ले ने आज आग उगली। उन्होंने मात्र 14 गेंदों में 47 रन ठोक डाले। इस पारी में फरेरा ने 335 की स्ट्राइक रेट से 6 छक्के और दो चौके लगाए। दिल्ली की ओर से स्टार्क ने तीन विकेट लिए।

IPL 2026 में क्यों आसानी से चेस हो रहे 250+ स्कोर? अब सामने आई असली वजह

Riyan Parag वेप मामले से सुर्खियों में आए थे

पिछले दिनों राजस्थान के कप्तान रियान पराग के डगआउट में वेप यानी ई-सिगरेट पीने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था।

दरअसल, यह घटना 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान घटी, जिसमें फील्ड कैमरा ने रियान पराग की इस हरकत को कैद कर लिया था।

इस क्लिप के वायरल होने के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके बाद बीसीसीआई ने वीडियो के आधार पर राजस्थान के कप्तान से जवाब मांगा था, जिसे रियान पराग ने स्वीकार कर लिया।

इस घटना के लिए उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और आगे ऐसी किसी भी घटना के न होने को लेकर सतर्क भी किया गया। इससे पहले रॉयल्स के डगआउट में टीम मैनेजर को फोन का उपयोग करते देखा गया था। लगातार दो अजीबोगरीब घटनाएं सामने आने से आईपीएल की साख पर असर पड़ने लगा था।

Tagged:

Riyan Parag RR vs DC IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अनिल कुंबले (Anil Kumble)।

कपिल देव
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com