इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ तय! इस फ्लॉप खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
Published - 30 Jun 2026, 11:06 AM | Updated - 30 Jun 2026, 12:42 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए.
इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी.
आयरलैंड सीरीज में नहीं मिला Vaibhav Sooryavanshi को डेब्यू

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला. सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि वैभव की फॉर्म देखते हुए कोच गौतम गंभीर उन्हें पहले मुकाबले में ही डेब्यू देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
पहले टी20 में बुरी तरह हारने के बाद फैंस को लगा दूसरे मुकाबले में तो इस 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज का डेब्यू तय है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी के हाथ निराशा ही लगी.
अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में करेंगे डेब्यू
आयरलैंड के खिलाफ भले ही वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू ना मिला हो, लेकिन उन्हें इंग्लैंड सीरीज में जरुर डेब्यू मिल जायेगा. बता दें कि टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.
इस सीरीज के लिए भी वैभव सूर्यवंशी का चयन का हुआ है. बुधवार को होने वाले मैच में उन्हें सूर्यांश शेगडे की जगह मौका मिल सकता है. यह खिलाड़ी आयरलैंड के खिलाफ बल्ले और बॉल दोनों में फ्लॉप साबित हुआ था. ऐसे में कोच गौतम गंभीर वैभव को उनकी डेब्यू कैप दे सकते हैं.
कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें: ENG vs IND 1st T20I Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI