IND vs ENG, PITCH REPORT: चेस्टर ले स्ट्रीट में बरसेंगे रन या गेंदबाजों का चलेगा जादू? यहां देखिए पूरी पिच अपडेट

Published - 30 Jun 2026, 12:50 PM | Updated - 30 Jun 2026, 01:27 PM

ind-vs-eng

IND vs ENG: टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों 0-2 की एक शर्मनाक टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ी उस सदमे को भूल अब इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे, जिसका पहला टी20 चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड स्टेडियम में खेला जायेगा.

IND vs ENG के बीच होने वाले इस मुकाबले के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में जानकरी देंगे.

बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं IND vs ENG मैच की पिच

IND vs ENG

इस मैदान पर अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जहां 2 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 3 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 136 रन का है.

मतलब साफ़ है कि इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता है. गेंदबाजों को शुरूआत में इस पिच से स्विंग और अच्छा उछाल मिलेगा. हालांकि स्पिनरों के लिए इस पिच पर कोई ख़ास मदद नहीं है, लेकिन तेज गेंदबाज परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठा सकते हैं. वहीं बल्लेबाज एक बार अगर सेट हो जाए, तो वह भी इस पिच पर रन बटोर सकता है.

टी20I मैचों में चेस्टर ले स्ट्रीट क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 5

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 3

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 2

पहली पारी का औसत स्कोर- 136

सबसे ज़्यादा स्कोर- 195/5 (20 ओवर) ENG बनाम AUS

सबसे कम स्कोर- 155/10 (19.3 ओवर) ENG बनाम WI

चेज़ किया गया सबसे ज़्यादा स्कोर- 143/3 (14 ओवर) ENG बनाम NZ

हर विकेट पर एवरेज रन- 22.40

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.15

IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स? जानिए कब फिर एक्शन में दिख सकते हैं स्टोक्स

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com