इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, जानें किन्हे मिला मौका
Published - 30 Jun 2026, 10:46 AM | Updated - 30 Jun 2026, 11:05 AM
Table of Contents
Team India: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 1 जुलाई से 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई इस टीम से कही हद तक भारत को अपने T20 वर्ल्ड कप 2028 की टीम भी मिल चुकी है.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया(Team India) में मौका मिला है.
इंग्लैंड सीरीज का हिस्सा भी नहीं होंगे रेड्डी और चक्रवर्ती

भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज के दौरान टीम इंडिया (Team India) को 2 बड़े झटके लगे थे. दरअसल, इंजरी के चलते वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए.
नितीश रेड्डी की जगह तो सूर्यांश शेगडे को शामिल कर लिया गया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ. अब इंग्लैंड सीरीज में भी यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.
अय्यर ही रहेंगे टीम के कप्तान
श्रेयस अय्यर ही इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहेंगे. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के हाथों में होगी. टीम के पास अनुभवी संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा भी है.
वहीं युवा जोश के रूप में वैभव सूर्यवंशी भी दल का हिस्सा है. गेंदबाजी में भी टीम इंडिया के पास अर्शदीपदीप सिंह के अनुभव के साथ साथ नितीश राणा और प्रिंस यादव का जोश है.
स्पिन विकल्प में टीम के पास अक्षर पटेल, सुंदर और बिश्नोई के रूप में अच्छे गेंदबाज है. वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शिवम दुबे और सूर्यांश शेगडे मौजूद हैं.
इंग्लैंड सीरीज के लिए ऐसी 15 सदस्यीय Team India
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे
यह भी पढ़ें: श्रेयस-गौतम की जिद ने भारत की कटवाई नाक, इस कारण से आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार