श्रेयस-गौतम की जिद ने भारत की कटवाई नाक, इस कारण से आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

Published - 29 Jun 2026, 02:20 PM | Updated - 29 Jun 2026, 02:21 PM

India 37

Shreyas-Gambhir responsible for India's loss: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत का परचम लहराया। इसके बाद, आयरलैंड का दौरा चुनौती बनकर आया। आयरिश टीम काफी कमजोर मानी जाती है, इसी वजह से उसके खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन चीजें बिलकुल विपरीत हुईं।

बेलफ़ास्ट में खेली गई सीरीज में आयरलैंड ने दोनों ही मैचों में हराकर चौंकाने का काम किया। जहां पिछले दो साल में भारत को टी20 सीरीज में हराना कई बड़ी टीमों के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ लेकिन आयरलैंड ने यह काम काफी आसानी से अंजाम दे दिया। हर तरफ आयरलैंड की तारीफ और भारत (India) की आलोचना हो रही है। वहीं, काफी सारे लोगों का मानना है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की जिद हार की वजह है, जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।

आयरलैंड ने India को टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

India 38

भारत (India) को आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज ही खेलनी थी और इसके दोनों ही मुकाबले मेजबान टीम के नाम रहे। बेलफ़ास्ट में खेले गए 26 जून को पहले मैच में आयरलैंड ने कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को कोई भी मौका नहीं देते हुए 34 रनों से जीत दर्ज की। काफी सारे फैंस ने इस जीत को तुक्का बताया, क्योंकि भारत को हराना आसान काम नहीं होता।

हालांकि, आयरलैंड ने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर साबित कर दिया कि उन्होंने तुक्के से नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन की बदौलत जीत हासिल की है। दूसरे मैच में आयरलैंड ने 1 रन से बाजी मारते हुए सीरीज पर भी 2-0 से कब्ज़ा कर लिया। इस तरह श्रेयस अय्यर के साथ गौतम गंभीर को अपनी पहली सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके लिए ये दोनों खुद ही जिम्मेदार हैं।

श्रेयस-गंभीर की इस जिद ने भारत को सीरीज हराया

आपको लग रहा होगा कि श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर की ऐसी कौन सी जिद रही, जो आयरलैंड के खिलाफ भारत (India) की सीरीज हार की वजह बनी। तो बता दें कि ये जिद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने की थी। कप्तान और कोच की जोड़ी ने शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यवंशी को नहीं खिलाया और उन्हें बेंच पर ही रखा।

जिस तरह की फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी हैं, निश्चित रूप से भारत को दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत दिला सकते थे लेकिन उन पर अय्यर और गंभीर ने भरोसा ही नहीं दिखाया।

IPL 2026 में अच्छा करने के बावजूद वैभव को नहीं मिला डेब्यू का मौका

वैभव सूर्यवंशी ने हालिया आईपीएल सीजन में निरंतरता और आक्रामक को एक-दूसरे का साथी बनाते हुए गेंदबाजों का बुरा हाल किया। उन्होंने पूरे सीजन तबाही मचाई और ऑरेंज कैप अपने नाम की। सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान 72 छक्के और 63 चौके जड़े।

इस शानदार प्रदर्शन ने वैभव को टीम इंडिया (Team India) में तो जगह दिला दी लेकिन अय्यर और गंभीर का डेब्यू के लिए भरोसा नहीं जीत पाए। वैभव को लेकर लगातार मांग होती रही कि उन्हें प्लेइंग XI में शामिल करो लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना होगा कि इंग्लैंड टूर पर उन्हें टी20 सीरीज के दौरान खिलाया जाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Women's T20 WC Semifinal का पूरा शेड्यूल जारी, जाने कब, कहां और किसके बीच होंगे मुकाबले, फाइनल की भी नोट कर लीजिए डिटेल

Tagged:

team india Gautam Gambhir shreyas iyer Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com