Women's T20 WC Semifinal का पूरा शेड्यूल जारी, जाने कब, कहां और किसके बीच होंगे मुकाबले, फाइनल की भी नोट कर लीजिए डिटेल

Published - 29 Jun 2026, 01:06 PM | Updated - 29 Jun 2026, 01:07 PM

Women T20 WC Semifinal

Women T20 WC Semifinal: इंग्लैंड में जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जबकि ग्रुप बी की इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने अंतिम चार में स्थान बनाया है.

वहीं, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड का सफर बीच में ही खत्म हो गया है. इसके बाद अब खिताब की जंग और भी रोमांचक हो गई है. तो आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल (Women T20 WC Semifinal) के शेड्यूल कैसा होगा....

Women T20 WC Semifinal का शेड्यूल हुआ जारी

Women T20 WC Semifinal 1

ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल (Women T20 WC Semifinal) में जगह बनाने वाली चार टीमें हैं. ग्रुप चरण में धमाकेदार प्रदर्शन कर ये टीमें अंतिम 4 का टिकट हासिल कर पाईं. वहीं, अब अगर बात की जाए सेमीफाइनल के शेड्यूल की तो 30 जून को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए 2 जुलाई को रात 11 बजे से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होगी. इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी लंदन के केनिंग्टन ओवल को दी गई है.

आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद खतरे में गौतम गंभीर की हेड कोच की कुर्सी, अब इंग्लैंड दौरे पर होगी अग्निपरीक्षा

इस दिन खेला जाएगा Women T20 WC 2026 फाइनल

बात की जाए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की तो इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को मिली है. 5 जुलाई को भारत के समय अनुसार रात आठ बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा. इस भिड़ंत में पहले और दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीमों की एक-दूसरे से टक्कर होगी.

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज के अपने-अपने 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल की चुनौती भी पार कर लेती है, तो फैंस को इन दोनों के बीच रोमांचक फाइनल देखने को मिल सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के हाथ लगी शर्मनाक हार

गौरतलब है कि टीम इंडिया का आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2026 में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को ग्रुप स्टेज के पांच में से दो मुकाबले गंवाने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए करो या मरो के मैच में भारतीय टीम के हाथ 6 विकेटों से हार लगी. इसके साथ ही उसके सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें भी टूट गई.

Women T20 WC Semifinal का शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
पहला सेमीफाइनल30 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीजकेनिंग्टन ओवल, लंदन7:00 PM
दूसरा सेमीफाइनल2 जुलाई 2026इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीकाकेनिंग्टन ओवल, लंदन11:00 PM
फाइनल5 जुलाई 2026TBAलॉर्ड्स, लंदन8:00 PM

IND vs IRE: इन 4 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से गंवानी पड़ी सीरीज

Tagged:

Australia Women Team ICC Women's T20 World Cup ICC Women's World Cup 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com