IND vs IRE: इन 4 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से गंवानी पड़ी सीरीज
Table of Contents
4 culprits behind Team India series defeat: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से तीन महीने बाद आयरलैंड दौरे के माध्यम से सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी की। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में काफी बदलाव देखने को मिले और कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आयरलैंड को आसानी से हरा देगी लेकिन उसे उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
बेलफ़ास्ट में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड ने टीम इंडिया (Team India) को 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। पहले मुकाबले में मेजबान ने 34 रनों से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे टी20 में 1 रन से करीबी जीत मिली। इस तरह आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराकर इतिहास रचने का काम किया। शर्मनाक हार से टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही है।
ऐसे में हम आपको उन 4 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आयरलैंड के हाथों मिली सीरीज हार में सबसे ज्यादा दोषी रहे।
ये 4 खिलाड़ी Team India के आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होने के पीछे जिम्मेदार
1. संजू सैमसन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले संजू सैमसन का जादू आयरलैंड सीरीज में देखने को नहीं मिला। संजू ने आईपीएल 2026 में भी अच्छा किया था। ऐसे में उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया (Team India) ने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगा रखी थी लेकिन सैमसन पूरी तरह फ्लॉप रहे।
पहले टी20 में संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 5 रन आए। वहीं, दूसरे टी20 में सैमसन पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए और गोल्डन डक बनाया। अगर संजू ने अच्छा किया होता तो बाकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं आता लेकिन वह शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।
2. श्रेयस अय्यर
इस लिस्ट में दूसरा नाम कप्तान श्रेयस अय्यर का है। श्रेयस को जिस तरह से बाहर होने के बावजूद अचानक टी20 टीम का कप्तान बनाया गया, उसको लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे। अय्यर के पास मौका था कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा करते हुए अपने आलोचकों को गलत साबित करें।
सीरीज के दोनों मैचों में जब टीम इंडिया (Team India) संघर्ष कर रही थी, तब श्रेयस बल्ले से अच्छा करते हुए उदाहरण पेश कर सकते थे लेकिन वो नाकाम रहे। उन्होंने दो पारियों में सिर्फ 13 रन बनाए, जिसका खामियाजा कहीं न कहीं भारत को भुगतना पड़ा।
3. अक्षर पटेल
टीम इंडिया (Team India) के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी आयरलैंड टी20 सीरीज में फीका ही रहा। गेंदबाजी में अक्षर ने पहले मैच में दो विकेट लिए थे लेकिन दूसरे में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। वहीं, बल्ले से दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे और कुल 29 रन जोड़े।
अक्षर को अब काफी अनुभवी माना जाता है और उनके ऊपर शुरूआती विकेटों के बाद पारी संभालने और लक्ष्य तक ले जाने का अच्छा मौका था लेकिन वे दोनों ही मैचों में जिम्मेदारी नहीं निभा पाए।
4. ईशान किशन
आयरलैंड टी20 सीरीज में ईशान किशन से काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया (Team India) के लिए लगातार अच्छा किया था। हालांकि, ईशान भी अन्य बल्लेबाजों की तरह कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों ही मैचों में टीम को मझधार में छोड़कर आउट हो गए।
ईशान ने पहले मैच में 1 और दूसरे में 12 रन बनाए। इस तरह दो पारियों में उनके बल्ले से कुल 13 रन ही आए, जिससे भारत को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की बीच बेन स्टोक्स ने फैंस को दिया झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास