न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की बीच बेन स्टोक्स ने फैंस को दिया झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Published - 28 Jun 2026, 08:10 PM | Updated - 28 Jun 2026, 08:57 PM

Ben Stokes

Ben Stokes: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. 25 जून से दोनों टीमें नॉटिंघम में इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई कीवी टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. इसी बीच इग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया है. उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया है.

Ben Stokes ने किया संन्यास का ऐलान

Ben Stokes

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट के स्टार और मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया है. हाल ही में नाइटक्लब विवाद और टीम कर्फ्यू तोड़ने के बाद उन्हें बैन झेलना पड़ा था, जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. लेकिन अब प्रतिबंध से वापस आने के बाद बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला लिया है. इसके साथ ही उनके 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है.

इन 3 खिलाड़ियों को है कोच गंभीर का फुल सपोर्ट, फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद हमेशा मिल जाती जगह

इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मुकाबला

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरा टेस्ट मैच बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होगा. इसके साथ ही उनके साल 2022 से शुरू हुए कप्तानी के दौर का भी समापन हो जाएगा. उन्होंने कुल 44 मुकाबलों में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की है, जिसमें से वह 24 जीतने में कामयाब हुए. जबकि 17 मैच में उनके हाथ बतौर कप्तान हार लगी. इस बीच 3 मैच के कोई नतीजा नहीं निकल सका. वहीं, खिलाड़ी के तौर पर इस दौरान बेन स्टोक्स ने 2325 रन बनाए और 84 विकेट झटकी.

ऐसा रहा है Ben Stokes का करियर

अगर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अगस्त 2011 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहले मुकाबला खेला था, जो कि वनडे था. इसके अगले महीने यानी सितंबर में उन्होंने टी20 क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम रखा. दिसंबर 2013 में वह टेस्ट डेब्यू कर पाए थे. बेन स्टोक्स ने 121 टेस्ट मैच में 7228 रन बनाने के साथ-साथ 246 विकेट चटकी है. 114 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 3463 रन और 74 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 43 टी20 मैच में वह 585 रन बना पाए, जबकि गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट निकाली.

भारत-आयरलैंड सीरीज के बीच पसरा मातम, 14 शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन

Tagged:

eng vs nz England Cricket Team ben stokes
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com