इन 3 खिलाड़ियों को है कोच गंभीर का फुल सपोर्ट, फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद हमेशा मिल जाती जगह
Table of Contents
3 fav players of head coach gambhir: गौतम गंभीर ने भारत के हेड कोच का पद 2024 में संभाला था। गंभीर के कार्यकाल को लगभग दो साल होने को हैं लेकिन अभी तक उन्हें तीनों फॉर्मेट में पूरी तरह स्वीकारा नहीं गया है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें काफी कामयाबी मिली है लेकिन रेड बॉल में अभी तक उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है।
गौतम गंभीर को भले ही अभी तक तीनों फॉर्मेट में सफलता ना मिली हो लेकिन उनका कुछ खास खिलाड़ियों के लिए लगाव काफी ज्यादा है। गंभीर ने इन खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन ना करने के बावजूद लगातार मौका देना जारी रखा है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें खराब प्रदर्शन के बावजूद गंभीर (Gambhir) लगातार मौका देते हैं।
इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों को Gambhir लगातार देते हैं मौका
1. वाशिंगटन सुंदर

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए कुछ समय से नियमित रूप से खेल रहे हैं। सुंदर का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रहा है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका योगदान अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। खासतौर पर टी20 टीम उनके रोल पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि बल्लेबाजी में भी उनका रोल तय नहीं है। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्हें ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसके बावजूद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उन्हें लगातार मौके देते हैं।
2. हर्षित राणा
तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का करीबी माना जाता है। हर्षित को गंभीर के कार्यकाल में ही तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन भरोसेमंद नहीं रहा है। हर्षित को गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में योगदान के लिए कई अन्य तेज गेंदबाजों पर प्राथमिकता मिली लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा कोई परफॉरमेंस नहीं किया, जिसको देखते हुए उनकी काबिलियत पर भरोसा जताया जा सके। इसके बावजूद गौतम गंभीर उन्हें लगातार मौके दे रहे हैं।
3. नितीश कुमार रेड्डी
हार्दिक पांड्या का बैकअप माने जाने वाले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी पर भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को काफी भरोसा है। गंभीर ने नितीश को लगातार मौके दिए हैं लेकिन वो अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। नितीश ने टेस्ट में जरूरी थोड़ा-बहुत उल्लेखनीय योगदान दिया है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी भी वो अपने आपको पूरी तरह साबित नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद गंभीर उन्हें लगातार मौके दे रहे हैं। आयरलैंड-इंग्लैंड और दौरे पर भी नितीश को मौका मिला था लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: भारत-आयरलैंड सीरीज के बीच पसरा मातम, 14 शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन